आयुक्त द्वारा गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल में दी जाने सेवाओं जैसे बच्चें का वजन, तापमान, के.एम.सी., कम्बल में लपेटने का तरिका, बच्चें एवं माँ के खतरे के लक्षण के बारे में लाभार्थी से पुछा गया, जिसमें लाभार्थी द्वारा यह बताया गया है कि एक बार बच्चें का वजन एवं तापमान आशा द्वारा लिया गया है, परन्तु अन्य जानकारी आशा द्वारा लााभार्थी को नहीं दी गई है। मातृ शिशु सुरक्षा कार्ड में गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल कार्यक्रम सम्बन्धित कोई भी जानकारी नही भरी जा रही है। कार्यक्रम सम्बन्धित आशा का ज्ञान कौशल में कमी पाई गई, जिसे और बढ़ाने के निर्देश दिये तथा लाभार्थी का जन्म प्रमाण पत्र भी बनाये जानेे के निर्देश दिये। महिला प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना की भी लाभार्थी है, परन्तु अभी तक महिला को योजना की कोई किश्त प्राप्त नही होने पर आयुक्त ने योजना का लाभ तत्काल दिलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने दुलार कार्यक्रम के संबंध में लाभार्थियों को आंगनबाडी द्वारा जानकारी नही दिये जाने पर उसके विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के साथ लाभार्थियों को जानकारी देकर कार्यक्रम से जोडने के