Zee Star News
Breaking News
Breaking News

जिला उद्योग बांधों की जिलाधिकारी के नेतृत्व में हुई बैठक

 

बाँदा, 29 जनवरी,

 

  जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक जिलाधिकारी बाॅदा श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में महर्षि बामदेव सभागार कलेक्टेªट में सम्पन्न हुई

 उन्होंने समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना, ग्लोबल इनेस्वटर्स समिट/5ण्0ए औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ के उद्यमियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ में पानी की अनुउपलब्धता के सम्बन्ध में, औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ की साफ-सफाई एवं नालियों व सडक की मरम्मत एवं प्रवेश द्वारा पर बोर्ड एवं गेट लगाये जाने, औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ में स्वतंत्र विद्युत फीडर से विद्युत आपूर्ति किये जाने, औद्योगिक क्षेत्र कताईमिल में भूखण्डों के आवंटन के सम्बन्ध में, भूरागढ औद्योगिक क्षेत्र में रिक्त पडी भूमि पर काम्पलेक्स, माॅल सृजित करने के सम्बन्ध में, निवेष मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा, कताई मिल कम्पाउण्ड विषयक प्रस्ताव के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी। उक्त बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ की साफ-सफाई एवं सड़क नालियों की मरम्मत, प्रवेश द्वार बोर्ड लगाये जाने हेतु निर्देशित किया साथ ही यह भी निर्देशित किया कि अगली बैठक में यूपीसीडा के आरएम को पत्राचार कर अवश्य बुलाये जाने के निर्देश दिये। औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ में पानी की अनुउपलब्धता के सम्बन्ध में शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उद्यमियों द्वारा अवगत कराया गया कि औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ में 33केवी की लाइन घरों के ऊपर से निकली हुई है, जिसमें तत्काल जिलाधिकारी महोदया द्वारा अधिशाषी अभियंता विद्युत श्री राजीव रंजन को निर्देशित किया गया कि शीघ्र ही स्टोर से पोल पहुंचाकर उक्त कार्य प्राथमिकता पर कराना सुनिश्चित करें। उद्यमी श्री अशोक कुमार गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया कि भूरागढ क्षेत्र में जलनिगम ग्रामीण द्वारा पाइपलाइन डालने के कार्य में सडक खोदी गयी थी, जिसको अभी तक ठीक नही कराया गया है, जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी बाॅदा द्वारा शीघ्र खोदी गयी सडक की मरम्मत का कार्य कराने के निर्देश दिये। औद्योगिक क्षेत्र कताई मिल बाॅदा को सरदार बल्लभ भाई पटेल योजना पर योजना पर उद्यमियों की सहमति पर विचार करते हुए शीघ्र शासन को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया गया। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पाण्डेय द्वारा फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड स्टोरेज खोलने पर विचार विमर्श किया और डीएचओ को निर्देशित किया कि इस सम्बन्ध में शीघ्र प्रस्ताव मांगे जायें, जिस पर समस्त उद्यमियों से डीएचओ द्वारा आग्रह किया गया कि यदि किसी किसान या उद्यमी बन्धु को कोल्ड स्टोरेज खोलना है तो सीए से प्रस्ताव बनवाकर आॅफिस में जमा करें, जिससे विचार विमर्श करते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा जा सके।

  बैठक में जीएम डीआईसी श्री गुरूदेव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री पुष्पेन्द्र, एलडीएम, उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनय चैरसिया, उद्यमी श्री मनोज जैन, श्री रोहित जैन, शहीद अहमद, शिवम सिंह सहित अन्य उद्यमीगण उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

परिवारवाद की राजनीति करते हैं सपा प्रमुख अखिलेशः रामकेश निषाद राज्यमंत्री ने निकाय चुनाव को लेकर सपा सुप्रीमों पर साधा निशाना

zeestarnews

उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज जनपद बांदा भ्रमण के दौरान ग्राम पोंडरा विकासखंड महुआ में मनरेगा एवं 15 वाॅ वित्त योजना के अंतर्गत अमृत सरोवर का लोकार्पण करते हुए निरीक्षण किया

zeestarnews

दीपक गुप्ता ने मंडला अध्यक्ष से लगाई गुहार मुझे भूमाफिया बनाने से बचा लो सरकार

zeestarnews

Leave a Comment