

*बांदा में भारतीय जनता पार्टी से नरैनी विधानसभा की विधायक ओम मणि वर्मा के खिलाफ प्रदर्शनों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। आज ब्राह्मण चेतना समिति व सामाजिक संगठन ने अलग-अलग नरैनी विधायक व पुलिस की कार्यवाही के खिलाफ प्रदर्शन किया*
बांदा -बता दें कि नरैनी के रहने वाले विकलांग व उसके परिवार ने नरैनी विधायक व उसके कुछ लोगों पर मारपीट व गाली गलौज का आरोप लगाया है। जब इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई तो विकलांग अपने परिवार सहित बांदा के अशोक लाट पर अनशन पर बैठ गया। लेकिन पुलिस विकलांग और उसके पुत्र को अनशन स्थल से उठा कर ले गई और जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि विपक्षी लोगों ने भी अनशन पर बैठे विकलांग व उसके पुत्र पर एफ आई आर कराई थी। वही विवेचना के दौरान पुलिस ने विकलांग पर रंगदारी की भी धारा बढ़ा दी है। तो वहीं दूसरी ओर ब्राह्मण चेतना मंच व समाजसेवियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि बांदा पुलिस नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा के दबाव में कार्य कर रही है। एक विकलांग के ऊपर रंगदारी का मुकदमा लगाया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की तरफ से एप्लीकेशन तक नहीं ली गई। और विरोधियों की तरफ से मुकदमा कर जेल भी भेज दिया गया। प्रदर्शन करने वाले संगठनों ने बांदा पुलिस व नरैनी विधायक पर तमाम सवाल खड़े किए हैं। और सत्ता के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया है। यह पहला मामला है जबकि हंड्रेड परसेंट विकलांग पर रंगदारी का आरोप लगाया गया है और आरोप ही नहीं बल्कि उसे जेल भी भेज दिया गया है विधायक व पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लग रहे हैं अगर उत्तर प्रदेश की सरकार ने मामले को सही ढंग से संज्ञान लिया तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा और बांदा में पुनः एक बार कई विकेट गिर सकते हैं
