भारत रत्न मा० पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह जी 123वीं जयन्ती के शुभ अवसर पर आज दिनांक 23.12.2025 को विकासखण्ड परिसर बडोखर खुर्द में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यकम की अध्यक्षता पद्यम श्री उमाशंकर पाण्डेय, श्री स्वर्ण सिंह “सोनू” गा० ब्लाक प्रमुख बडोखर खुर्द, मुख्य अतिथि के रूप में श्री अजय कुमार पाण्डेय मुख्य विकास अधिकारी बाँदा उपस्थित रहे. साथ ही श्री बाबूलाल तिवारी मा० सदस्य विधान परिषद के प्रतिनिधि श्री आलोक सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ० अभय कुमार सिंह यादव, जिला कृषि अधिकारी श्री संजय, भूमि संरक्षण अधिकारी, रा०जला० श्री मनोज कुमार गौतम, बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बाँदा के प्रवक्ता डॉ० आनन्द सिंह, जिला उद्यान अधिकारी श्री केशवराम चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बाँदा डॉ० एस०के० वैश्य, श्री सुधीर कुमार मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य बाँदा एवं इफ्को के क्षेत्रीय प्रवन्धक श्री प्रतीक चौबे, इंजी० ओमप्रकाश मसुराहा द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगभग डेढ दर्जन स्टॉल लगाकर कृषकों को अपने-अपने विभागों से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा लगभग 700 कृषकों की सहभागिता रही। ०
कार्यक्रम के अध्यक्ष, मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर भारत रत्न मा० पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उप कृषि निदेशक डॉ० अभय कुमार सिंह यादव द्वारा कार्यक्रम की समुचित रूपरेखा प्रस्तुत की गयी। उप कृषि निदेशक द्वारा कृषि विभाग से संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा किसान भाईयों से अनुरोध किया कि किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने हेतु अपने बैंक एकाउण्ट को आधार से लिंक कराना, ई-केवाईसी, लैण्ड सीडिंग एवं फार्मर रजिस्ट्री आदि चार काम अवश्य करा लें, ताकि आपको समय से किसान सम्मान निधि का लाभ मिल सके तथा उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि जब से सम्मान निधि की योजना संचालित की जा रही है, तब से आज तक लगभग 919 करोड़ रू० किसानों के बैंक एकाउण्ट में डी०बी०टी० के माध्यम से भेजे जा चुके हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पद्यम श्री उमाशंकर पाण्डेय द्वारा कृषकों को सम्बोधित करते हुये अवगत कराया गया कि खेती-किसानी के क्षेत्र में कृषकों को उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ठ कार्यों के लिये सम्मानित किया जाता है एवं सभी उपस्थित किसानों से आवाहन किया गया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का भरपूर लाभ लें एवं सम्मानित होने वाले किसानों से प्रेरणा लेकर आप सभी आगे बढ़ें। गा० ब्लाक प्रमुख श्री स्वर्ण सिंह द्वारा किसानों को सम्बोधित करते हुये आगाह किया गया कि आप भी ऐसे नवाचार करें जिससे आपका नाम जनपद एवं प्रदेश स्तर पर रोशन हो सके तथा कार्यकम में उपस्थित समस्त अधिकारियों से कहा कि किसानों की समस्त समरयाओं का निराकरण समय से करें। बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बाँदा के प्रोफेसर डॉ० आनन्द सिंह ने किसानों से आग्रह किया कि अपने खेतों में समय से बुवाई करें तथा संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करें। किसान भाई धान की फसल के बाद जीरोट्रिल सीडड्रिल के माध्यम से गेहूँ, चना, मटर, मसूर एवं सरसों की बुवाई समय से कर सकते हैं। धान की पुवाल/फसल अवशेष न जलाये। फसल अवशेष जलाने से उत्पन्न हो रहे धुएँ के द्वारा वातावरण में पहले से विद्यमान विभिन्न गैसों के साथ कोलाइट बनाने से वायु अत्यन्त ही दूषित व जहरीली हो जाती है एवं मृदा में उपलब्ध लाभकारी जीवाणुओं की संख्या में कमी आती है तथा पराली जलाने से गैसों यथा कार्बन डाई आक्साइड, कार्यन मोनो ऑक्साइड की मात्रा वातावरण में बढ़ जाने से मानव स्वास्थ्य में प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिससे श्वांस से सम्बन्धित बीमारियों बढ़ती है, साथ ही इनके द्वारा बागबानी फसलों को बढावा देने हेतु कृषकों को प्रेरित किया गया। भूमि संरक्षण अधिकारी, रा०जला० श्री मनोज कुमार गौतम के द्वारा जल संरक्षण करने पर जोर दिया गया तथा किसानों को भूमि संरक्षण से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी गयी। श्री आलोक सिंह प्रतिनिधि मा० सदस्य विधान परिषद के द्वारा किसान भाईयों को अवगत कराया गया कि सरकार द्वारा संचालित खेत-तालाब योजना से निर्मित तालाबों से सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड में लगभग 2.5 लाख हे० क्षेत्रफल में सिंचाई की जा रही है। जिला उद्यान अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बाँदा द्वारा विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा किसान भाइयों से अनुरोध किया गया कि अपने पशुओं का पशु चीमा जरूर करायें, जिसमें प्रीमियम धनराशि का 85 प्रतिशत शासन द्वारा वहन किया जायेगा तथा 15 प्रतिशत कृषक के द्वारा वहन किया जायेगा। इसके पश्चात कु० ज्योति पटेल (बुन्देली भजन गायिका) के द्वारा बुन्देली गीत सुनाकर कृषकों को सम्मोहित किया।
इस अवसर पर कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं उद्यान के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले चयनित 30 कृषकों को जनपद स्तरीय पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 32 चयनित कृषकों को भी सम्मानित किया गया।
अन्त में जिला कृषि अधिकारी श्री संजय कुमार द्वारा मंघ संचालक श्री छेदीलाल पटेल एवं कार्यक्रम में भाग लेने वाले मा० अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सम्मानित किसानों का आभार प्रकट करते हुये कार्यक्रम समापन की घोषणा की गयी।

डॉ०ए०के०एस०यादव) उप कृषि निदेशक बाँदा