Zee Star News
Breaking News
Breaking News

सड़क सुरक्षा नियमों की सरेआम धज्जियाँ उड़ा रहा प्राइवेट विद्यालय प्रबंधक–* [स्कूली गाड़ियों में ठूंस ठूंस कर बैठाया जा रहा बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की खुलेआम उड़ रहीं धज्जियां खबर चलाने पर पत्रकार पर दर्ज करा रहा फर्जी मुकदमा

**सड़क सुरक्षा नियमों की सरेआम धज्जियाँ उड़ा रहा प्राइवेट विद्यालय प्रबंधक–* [स्कूली गाड़ियों में ठूंस ठूंस कर बैठाया जा रहा बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की खुलेआम उड़ रहीं धज्जियां खबर चलाने पर पत्रकार पर दर्ज करा रहा फर्जी मुकदमा]

 

बांदा-आपको बतादें की नगर नरैनी के प्राईवेट विद्यालय के प्रबंधक का आतंक अधिकारियों के सह पर इतना बढ़ गया है की स्कूली वाहनों में बच्चों के बैठने हेतु वाहनों में लगी सीटर से भीअधिक बच्चों को विद्यालय द्वारा संचालित वाहनों में ठूंस ठूंस कर भरा जा रहा है और इतना ही नहीं कुछ वाहनों मे तो बच्चों को खड़े होकर विद्यालय जाना पड़ता है स्कूल द्वारा संचालित वाहनों में सड़क सुरक्षा की दृष्टि से ना तो गाड़ियों मे आग्निशमन उपकरण हैं और ना ही प्राथमिक सुरक्षा किट कुछ कुछ वाहनों मे तो ग्रिड भी नहीं है जबकि कुछ वाहन तो रजिस्टर्ड भी नहीं जिसको लेकर इस स्कूल के सम्बन्ध में एक शिकायत दिनाँक

22 अक्टूबर को तहसील नरैनी सभागार कक्ष में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मे जिलाधिकारी बांदा के समक्ष पहुंची थी जिसका संज्ञान लेते हुये तहसीलदार नरैनी को इन सभी विद्यालयों के वाहनों की जांच का आदेश किया गया जिनकी जांच नायब तहसीलदार नरैनी द्वारा की भी गयी किन्तु उन्होंने सारे नियमों को ताक में रख सभी विद्यालयों के वाहनों को क्लीन चिट दे डाली जबकि उनकी आख्यानुसार सभी विद्यालयों में संचालित वाहनों में सब कुछ मानक अनुरूप गाड़ी मे ग्रिड, अग्निशमन, सुरक्षाकिट और बच्चे सभी सीट पर बैठकर ही आते हैं की रिपोर्ट भेज कर सारा मामला रफा दफा कर दिया जिससे साफ जाहिर होता है की इन प्रबंधकों की अधिकारियों से अच्छी खासी सांठ गाँठ है जबकि आज भी कोतवाली नरैनी एवं तहसील के सामने से दौड़ती स्कूली गाड़ियां सवारी ढोने वाले वाहनों को भी फेल किये हैं इसी बात का खुलासा जब ATN के पत्रकार ने करना चाहा तथा उन्होंने सुबह स्कूली बच्चों से भरी स्कूली गाड़ियों को अपने कैमरे मे कैद करने लगे जिससे की पता लग सके की किस प्रकार सड़क सुरक्षा के नियमों का कत्ल किया जा रहा है क्योंकि इन बच्चों की सुरक्षा की चिंता तो इन मोटी जेब भरने वाले तथा प्रबंधकों को तो तनिक भी नहीं अत:मौके पर मौजूद पत्रकार गाड़ियों की फोटो को अपने कैमरे में कैद कर ही रहे थे की इतने मे *न्यू सैनिक पब्लिक स्कूल* के प्रबंधक ने आकर पत्रकारों को ही कालर पकड़कर धमकाना शुरू कर दिया और बात बढ़ जाने पर मामला कोतवाली नरैनी भी पहुँच गया जहाँ पर प्रबंधक महाशय ने इस मामले को अलग ही रूप दे दिया उन्होंने पत्रकारों को फर्जी फंसाने के लिए फर्जी शिकायत भी दे डाली। पत्रकारों ने थाने पहुंचकर अपना आई डी कार्ड भी दिखाये और बताया की हम लोग संपूर्ण समाधान में की गयी शिकायत मे लगाई गयी आख्या की हकीकत को हम लोग अपने चैनल के माध्यम से दिखाने आए हैंऔर इसके बाद मामला शान्त होने पर वहाँ से चले भी गए किंतु दो दिन बाद अब पुनः पत्रकारों को कोतवाली नरैनी बुलाया जा रहा है। दबंग प्रबंधक दबाव बनाकर अपनी शान और दबंगई को कायम रखने के लिए फर्जी ताना बाना बुनते हुये अपनी दबंगई कायम रखना चाहता है ताकि फिर कोई उसके कारनामों की सच्चाई को उजागर कर लोगों के सामने लाने की जुर्रत ना कर सके अत:उसने फर्जी ही बच्चों के अपहरण, शिक्षिका के साथ छेड़खानी जैसी शिकायत देकर पत्रकारों को ही फंसाने की कोशिश कर रहा है । अब आगे यह देखना और भी दिलचस्प होगा की पत्रकारों की ईमानदारी से की जा रही पत्रकारिता का क्या इनाम मिलता है या फिर प्रबंधक की दादागिरी एवं दबंगई पर पत्रकारों की स्वतंत्रता का गला घोंटते हुये उनपर ही मुकदमा लिखा जाता है जिसका परिणाम देखना शायद अभी बाकी है!

Related posts

जिलाधिकारी के निर्देशन में फिर चला अतिक्रमण पर चाबुक

zeestarnews

निकाय चुनाव कराने को लेकर तैयारियां लगभग पूरी

zeestarnews

नया फैसला दिल्ली एनसीआर मैं नहीं होगा डीजल ऑटो का रजिस्ट्रेशन

zeestarnews

Leave a Comment