सहायक निदेशक मत्स्य बांदा ने बताया है कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में मत्स्य विभाग के अन्तर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत 23 मात्स्यिकी परियोजनाओं के लाभ से
सहायक निदेशक मत्स्य बांदा ने बताया है कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में मत्स्य विभाग के अन्तर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत 23 मात्स्यिकी परियोजनाओं के लाभ से जनमानस को आच्छादित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर दिनांक 15.02.2025 तक खोला गया है। संदर्भित योजना के अन्तर्गत एक नयी परियोजना भी इस वित्तीय वर्ष से संचालित की जा रही है। जिसमें मछली पकड़ने के प्रतिबंध/दुर्बल अवधि के दौरान मत्स्य पालन संसाधनों के सरंक्षण के लिए पिछड़े हुए सकिय पारंपरिक मछुआरों के परिवारों के लिए आजीविका और पोषण सम्बन्धी वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। सभी इच्छुक मछुआरों से अनुरोध है कि कृपया अधिक से अधिक आवेदन कर योजना का लाभ लेने का कष्ट करें। उक्त परियोजना में आवेदन करने हेतु लाभार्थी पूर्णकालिक सकिय मछुआरा होना चाहिए साथ ही वह एक कार्यात्मक स्थानीय मछुआरा सहकारी समिति का सदस्य हो और गरीबी रेखा से नीचे (बी०पी०एल०) हो जिसकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच हों। आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण एंव विज्ञापन विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त मत्स्य विभाग के जनपदीय कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, कमरा न0 102, विकास भवन बाँदा में किसी भी कार्य दिवस में संम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जनपदीय संम्पर्क सूत्र 9415737824, 9670278550, 9450424002