Zee Star News
Breaking News
अपराध

नौकरी का झांसा देकर तीन युवतियों से दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

नौकरी का झांसा देकर तीन युवतियों से दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

 

 अश्लील वीडियो बनाने का भी है आरोप

 

नशा करा कर नाचाने का भी है आरोप

 

 

 

 

बांदा – जिले में नौकरी का झांसा देकर तीन युवतियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने न केवल उनका शारीरिक शोषण किया, बल्कि आपत्तिजनक फोटो और वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी भी दी। पीड़ित युवतियों ने नगर कोतवाली में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली है, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली तीन युवतियों में से एक अनुसूचित जाति की युवती भी शामिल है। उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि छह महीने पहले नौकरी की तलाश में वे शहर के निवासी आशीष अग्रवाल, स्वतंत्र साहू और लोकेन्द्र सिंह के संपर्क में आई थीं। इन तीनों ने उन्हें नशा कराकर दुष्कर्म किया और जब उन्होंने विरोध किया तो उनकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

 

युवतियों का आरोप है कि तीनों आरोपी बड़े ठेकेदार और एक गुटका व्यापारी के भाई हैं, जिसकी वजह से पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ितों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया।

 

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी खबर लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी

Silhouette of woman sitting in bed by window

यहां यह भी देखना जरूरी होगा की बात-बात पर बुल्डोजर चलाने वाली सरकार का क्या निर्णय होता है यह तो आने वाला वक्त बताएगा खबर fir की तहरीर से लिया गया है

 

 

 

Related posts

बालू खदान संचालक ने रोकी रंज नदी की जलधारा जलीय जीवों सहित लोगों में जलसंकट गहराया*

zeestarnews

जल जीवन मिशन की शिकायत करने पर समाजसेवी के ऊपर फर्जी रिपोर्ट दर्ज करवा हत्या करवाने की रची गई साजिश

zeestarnews

ग्राम पंचायतों में टेंडर प्रक्रिया भारी गड़बड़ी अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ देने का आरोप

zeestarnews

Leave a Comment