Zee Star News
Breaking News
अपराध

तेरा ब गौशाला में अभी तक नहीं संरक्षित किए गए गोवंश

 

तेरा ब गौशाला में अभी तक नहीं संरक्षित किए गए गोवंश

 

 

सिर्फ गौशाला के नाम पर लूट मची हुई है

 

 

सरकार के आदेशों का नहीं किया जा रहा अनुपालन

बांदा: विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के तहसील अध्यक्ष सोनू करवरिया द्वारा गौशाला तेरा ब का निरीक्षण किया गया निरीक्षण दौरान गौशाला में एक भी गौवंश नहीं मिला ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि जो खड़ंजा बिछाया जा रहा है उसमें घटिया किस्म की ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अन्ना गौ वंश से पूरा गांव परेशान है और इसकी शिकायत उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारी को दिया और खबरों में भी समस्या प्रकाशित हुई । लेकिन सचिव और प्रधान पर कभी कोई एक्शन नहीं लिया गया। निरीक्षण दौरान मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के पदाधिकारी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार नरैनी को फोन पर वार्ता की गई तो खण्ड विकास अधिकारी ने गोल मटोल जवाब देते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया खण्ड विकास अधिकारी नरैनी द्वारा कहा गया कि क्या मैं क्या मैं गौशाला की रखवाली करता हूं जो मुझे जानकारी हो। पशु चिकित्सा धीरेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने भी गोल मटोल जवाब दिया उनके द्वारा कहा गया कि यदि पशु नहीं रहेंगे तो डिमांड नहीं लगाई जाएगी और एक तरफ वह यह भी कह रहे हैं कि 1 सितंबर को मैंने स्वयं निरीक्षण किया था और वहां पुश मौजूद थे। ग्रामीण द्वारा दिए गए सूचना के आधार पर पहुंचे विश्व महासंघ गौ रक्षा समिति के तहसील अध्यक्ष सोनू करवरिया ने तेरा ब की गौशाला में तमाम तरह के अनियमितताएं देखी कि जहां पर एक भी पशु का मौजूद न होना कीचड़ भरा हुआ होना और जो खड़ंजा में घटिया किस्म की ईट का प्रयोग होना यह प्रतीत होता है कि आगे प्रधान और सचिव कितने लापरवाह हैं यह भी बताएंगे कि ग्रामीणों ने के शिकायत पर भी संबंधित अधिकारी द्वारा कोई एक्शन ना लेना सिर्फ यह दर्शाता है कि जो उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशों का अनुपालन नहीं हो रहा।

Related posts

अतिक्रमण हटवाने में सिटी मजिस्ट्रेट सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी रहे मौजूद

zeestarnews

दबंगों से परेशान महिला ने पुलिस अधीक्षक बांदा से लगाई न्याय की गुहार

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार ने मुख्य सचिव महोदय, उत्तर प्रदेश शासन, परिवहन अनुभाग-3, लखनऊ द्वारा के निर्देशों के अनुपालन में यह आदेश दिये है कि सभी शासकीय एवं अर्द्ध-शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी जो दोपहिया वाहन से कार्यालय आते हैं, वे हेलमेट अनिवार्य रूप से पहने और उनके साथ यात्रा करने वाले सहयात्री (पिलियन राइडर) के लिये भी हेलमेट पहनना आवश्यक हो। इसी प्रकार, जो अधिकारी / कर्मचारी चार पहिया वाहन से कार्यालय आते हैं, वे वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें एवं अन्य सभी सह यात्रियों के लिये सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य हो

zeestarnews

Leave a Comment