Zee Star News
Breaking News
KisanKisanon

विकासखंड नरैनी में एक दिवसीय पशुपालक जागरूकता शिविर का आयोजन, पशुपालकों को दी गई विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी

विकासखंड नरैनी में एक दिवसीय पशुपालक जागरूकता शिविर का आयोजन, पशुपालकों को दी गई विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी

नरैनी (बाँदा)। विकासखंड नरैनी के सभागार में गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय पशुपालक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौ सेवक एवं समाजसेवी सोनू करवरिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी उमेश तिवारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नरैनी डॉ. विजय कुमार कमल एवं पशु चिकित्साधिकारी करतल डॉ. अभिषेक सिंह ने उपस्थित पशुपालकों को पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

शिविर में पशुपालकों को गोसंवर्धन योजना, नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, मिनी नंदिनी योजना सहित भेड़ पालन, बकरी पालन एवं मुर्गी पालन से संबंधित योजनाओं और उनके लाभों के बारे में जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पशुपालन को स्वरोजगार एवं आय का बेहतर साधन बनाकर ग्रामीण परिवार अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। साथ ही पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, उचित पोषण, रखरखाव एवं संरक्षण के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

शिविर में गोसंवर्धन योजना के दो लाभार्थियों सहित क्षेत्र के अनेक पशुपालकों ने सहभागिता की।

मुख्य अतिथि सोनू करवरिया ने अपने संबोधन में कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। शासन द्वारा पशुपालकों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ भेड़, बकरी एवं मुर्गी पालन को बढ़ावा देने से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके लिए पशुपालकों को जागरूक होना और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाना आवश्यक है।

विशिष्ट अतिथि उमेश तिवारी ने भी पशुपालकों से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लेने तथा पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

इस अवसर पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजय कुमार कमल, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक सिंह, राजेश गुप्ता, वेद पाण्डेय, प्रहलाद सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय पशुपालक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना, पशुपालन को स्वरोजगार के रूप में प्रोत्साहित करना तथा गोवंश सहित अन्य पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देना रहा।

Related posts

भारत रत्न मा० पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह जी 123वीं जयन्ती के शुभ अवसर पर विकासखण्ड परिसर बडोखर खुर्द में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया

zeestarnews

Leave a Comment