Zee Star News
Breaking News
अन्य

माता के दरबार में किया गया भव्य भंडारा

बांदा

 प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री सिंह वाहिनी मंदिर परिसर में पूरे जोश और उत्साह के साथ महा नवमी के दिन सुबह नौ बजे मां सिंह वाहिनी की मंगलमयी मंगला आरती की गयी। मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए और माता की आरती गा कर आन्नद लिया।

विगत नौ दिनों से मंदिर परिसर में लगातार सुबह के समय कन्या भोज, देवी पूजा और शाम को श्रंगार किया जाता रहा है। प्रतिदिन पूजन और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही है। खूब बड़े उत्साह के साथ शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया गया । अन्तिम दिन सुबह मंगला आरती और शाम को आरती कर दशहरा का पान खिला कर माता का अष्टमी का भव्य श्रृंगार उतार दिया जायेगा।

  श्री सिंह वाहिनी मंदिर सेवा एवम् व्यवस्था समिति के सभी पदाधिकारी श्री अशोक त्रिपाठी जीतू, प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे,नीरज त्रिपाठी, खंचू श्रीवास्तव, सुशांत चतुर्वेदी, मोहन गुप्ता, तोषी चतुर्वेदी, अजय निगम, रूचिन निगम, पप्पू रैकवार, बसंतू रैकवार, सहित श्रंगारी दीपक सुल्लेरे , बृजराज माली की अहम भूमिका रहीं हैं ।

Related posts

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं नियमित टीकाकरण, जिला टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

जल योद्धा उमा शंकर पांडे के नेतृत्व में एक बार फिर गरीबों को कपड़े कंबल स्वेटर वितरित किए गए पदम श्री से सम्मानित उमा शंकर पांडे समाज के कामों में है अग्रणी

zeestarnews

Leave a Comment