Zee Star News
Breaking News
Breaking News

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सूचना

 

दिनांक 20 नवंबर 2026

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सूचना

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सर्वसाधारण को सूचित किया जा रहा है कि जनपद बांदा के अन्तर्गत आने वाली 232-तिंदवारी, 233-बबेरू, 234-नरैनी (अ०जा०) एवं 235-यांदा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदेय स्थलों / पदाभिहित स्थलों पर दिनांक 17-11-2026 से दिनांक 16-12-2026 तक सभी मतदान केन्द्र / पदाभिहित स्थलों एवं मतदेय स्थलों पर दावे/आपत्तियां प्राप्त किये जायेंगे। निर्वाचक नामावलियों को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के साथ-साथ कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में छूटने न पाए, इसी उद्देश्य से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाकर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित करने तथा आवश्यक संशोधन की कार्यवाही की जा रही है। उक्त अवधि में आयोग द्वारा दिनांक 21-11-2026 (शनिवार), दिनांक 22-11-2026 (रविवार) एवं दिनांक 28-11-2026 (शनिवार), दिनांक 29-11-2026 (रविवार) को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की हैं। आयोग के अपेक्षानुसार “कोई मतदाता न छूटे (No voter to be left behind)” के उद्देश्य से पात्र नागरिकों एवं जनमानस से अपील की जाती है कि वे मतदाता सूची में अपने नाम एवं विवरण की जाँच अवश्य कर लें तथा नाम मतदाता सूची में न होने की स्थिति में फार्म-6. किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर प्रारूप-8 पर अपना आवेदन संबंधित पदाभिहित स्थल / मतदान केन्द्र / संबंधित BLO/निर्वाचक रजिस्ट्रकरण अधिकारी / तहसील कार्यालय में दे सकते है। इस अभियान में विशेष रूप से अर्ह युवा, छूटे हुए मतदाता, प्रथम बार मतदाता बनने की अर्हता रखने वाले, बेघर मतदाता, दिव्यांग मतदाता तथा महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने की कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आम जनमानस में ईवीएम एवं वीवीपैट की जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार के उददेश्य से दिनांक 20-111-2026 को जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम वीवीपैट का प्रदर्शन केन्द्र (ईडीसी) का शुभारम्भ प्र०जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया गया। इसी प्रकार जनपद की समस्त विधान सभा/तहसीलों यथा अतर्रा, पैलानी, नरैनी, बांदा एवं बबेरू में संबंधित उप जिलाधिकारी / ई०आर०ओ० द्वारा (ईडीसी) का शुभारम्भ किया गया है, जो निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के दिनांक कर कियाशील रहेंगे।

 

जनसामान्य से अपील जिला निर्वाचन अधिकारी, बांदा की ओर से जनसामान्य से अपील की जाती है कि विशेष अभियान दिनांक 21 व 22 नवम्बर, 2026 (शनिवार एवं रविवार) को अर्ह एवं छूटे हुए मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में उपरोक्त स्थलों पर पहुंचकर सम्मिलित कराये। समस्त मतदाता सूची में अपने नाम एवं विवरण की जाँच अवश्य कर लें, मतदाता सूची में नाम देखने के लिए वेब साइट https//voters.eci.gov.in पर Search Your Name in Voter List बटन पर क्लिक करके मतदाताओं द्वारा अपने से संबंधित विवरण की पुष्टि की जा सकती है। मतदाता https//ceouttarpradesh.nic.in एवं मोबाइल ऐप-ECINet app के माध्यम से मतदाता सूची के विषय में अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते है। मतदाता सूची banda.nic.in/deo-portal पर अवलोकन हेतु उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त मतदाताओं की सुविधा हेतु जिला स्तर पर (ईडीसी) पर कलक्ट्रेट परिसर में तथा (डीसीत्ती) पर जिला निर्वाचन कार्यालय, बांदा में मतदाताओं की सुविधा हेतु हैल्प डैस्क की स्थापना की गयी है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने अथवा जानकारी प्राप्त करने हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय, बांदा में जिला सम्पर्क केन्द्र (डीसीसी) की स्थापना की गयी जो दिनांक 17-11-2026 से दिनांक 04-01-2027 तक प्रति दिन प्रातः 8.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक संचालित रहेगा, जिसका टोल फ्री नम्बर, 1950 है।

 

जिलाधिकारी /

जिला निर्वाचन अधिकारी, बांदा

Related posts

ब्राह्मण चेतना समिति की मासिक बैठक आहूत की गई जिसमें विस्तृत चर्चा की गई

zeestarnews

पेंशनरों का होगा निपटारा आयुक्त बांदा की अध्यक्षता में होगी बैठक

zeestarnews

पूर्वांचल खनन व्यवसायियों ने एनजीटी के नियमों की उड़ा रहे हैं धज्जियां

zeestarnews

Leave a Comment