Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी बाँदा श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई

30 अप्रैल, 2026-

 

  जिलाधिकारी बाँदा श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई

 

बैठक में जिलाधिकारी ने जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक कार्यक्रम के अन्तर्गत चयनित किये गये काॅरीडोर में सडक दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु एक सप्ताह में कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कालूकुआं चैराहे एवं महाराणा प्रताप चैक पर टैªफिक सिगनल लगाये जाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने सडक दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट एवं ओवरलोड वाहनों तथा डिंªक एवं ड्राइव के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने हिट एण्ड रन के मांमलों में तत्काल कार्यवाही एवं दावा जांच की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने राहगीर योजना के अन्तर्गत जो व्यक्ति सडक दुर्घटना में मृतक को दो लाख, घायल को 50 हजार की धनराशि दिये जाने का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये।

  उन्होंने परिवहन विभाग द्वारा फिटनेश समाप्त वाहनों को संचालित न करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि विद्यालय संचालक अपने विद्यालय में संचालित वाहनों का फिटनेश अवश्य करायें। उन्होंने सडक सुरक्षा जागरूकता के अन्तर्गत विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये। श्रीनाथ बिहार के पास ढीले विद्युत तारों को ठीक कराये जाने के सम्बन्ध में अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देश दिये। उन्होंने सडक मार्गों पर ट्रक न खडे किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे वाहनों को होल्डिग एरिया में खडा किया जाए। उन्होंने चिन्हित होल्डिंग एरिया के स्थान को समतल किये जाने एवं होल्डिग एरिया का बोर्ड लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों में हेलमेट एवं सीटबेल्ट चेक किये जाने का अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये। रोडवेज की बसों के कारण जाम लगने की समस्या के लिए शहर के बाहर रोडवेज बस स्टैण्ड हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिये। तेज स्पीड वाहन चालकों एवं स्टंट करने वालों के विरूद्ध भी कडी कार्यवाही किये जाने के निर्देश पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने ब्लैक स्पाट स्थानों पर सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु आवश्यक व्यवस्थायें एवं साइनेज लगाये जाने के निर्देश दिये।

  बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज, सम्भागीय परिवहन अधिकारी एवं ज्वाइंट मजिस्टेªट सहित लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

जिलाधिकारी बांदा , श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा की

zeestarnews

जिला क्षय रोग अधिकारी बांदा ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक टी०बी० उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है

zeestarnews

जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (बैकर्स) की बैठक कलेक्टेªट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य की उपस्थित में सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment