Zee Star News
Breaking News
Breaking News

लखनऊ अग्निकांड के बाद बांदा प्रशासन ने लिया संज्ञान कोचिंग संचालकों की गहन जांच पड़ताल चालू

 

बांदा जिला अधिकारी ने कोचिंग संचालकों के दिशा निर्देशन में कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण शुरू

 

आज दिनांक 24 जून 2026 को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) / सचिव बादा विकास प्राधिकरण, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा शहर बांदा में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान मैथमैटिक्स बाई अंकित गुप्ता, फिजिक्स बाई इ० आदित्य, मैथमैटिक्स बाई आदित्य, इंग्लिश बाई जी०डी० एवं बायलॉजी बाई अनिल द्ववेदी के कोचिंग सेन्टर बिना पंजीकरण के संचालित पाये गये। कोचिंग सेन्टरों में आने और जाने का अलग-अलग द्वार नहीं पाया गया, अग्निशमन से सम्बन्धित कोई उपकरण नहीं पाया गया और न ही अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्राप्त की गई। उक्त कोचिंग सेन्टरों को तत्काल बन्द कराते हुये एक कोचिंग सेन्टर को सील करने की कार्यवाई की गई। साथ ही बिजली खेड़ा में संचालित 1 पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को तत्काल दूर कराने अथवा पुस्तकालय बन्द करने के निर्देश दिये गये, सम्बन्धित संचालक द्वारा शीघ्र ही कमियां दूर कराने का आश्वासन दिया गया।

Related posts

30 करोड़ की चोरी के केस में मास्टरमाइंड गैंगस्टर विकास लगरपुरिया गिरफ्तार

zeestarnews

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने हेतु सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें : जिलाधिकारी बांदा

zeestarnews

मोरम से भरा ओवरलोड ट्रक सड़क किनारे पलटने से एक मासूम बच्चा की मौत, पांच घायल

zeestarnews

Leave a Comment