Zee Star News
Breaking News
अन्य

पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्धकी बांदा नगर आगमन पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय में किया स्वागत समारोह

 

 

 

 

बांदा आज दिनांक 23 नवंबर को उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का जिला कार्यालय स्टेशन रोड जैन धर्मशाला में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर माला पहनाकर चांदी का मोर मुकुट पहनाकर और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने चांदी का फरसा देते हुए माल्यार्पण कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया और अन्य लोगों ने भी अनेक वस्तुएं भेंट करते हुए स्वागत समारोह में भाग लिया जिसमें सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे और सभी कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने संबोधन से स्वागत किया में कहा की आज ऋषि वामदेव की नगरी बांदा में पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस का उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनते ही सभी के साथ पार्टी कार्यालय में सभी से रूबरू होते हुए सभी का आभार जताया कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लालू दुबे ने कहा की बांदा के लाल का उत्तर प्रदेश की धरती बांदा में स्वागत और अभिनंदन करते है आज प्रांतीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बांदा आने पर स्वागत समारोह का आयोजन किया । और मुन्ना खान ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

  आज के खुद्दार हो नसीम बांदा की आन बान और शान हो नसीम राहुल के क्षेत्र के अलंकार हो सोनिया के सबसे वफादार हो नसीम तुम ये सर जमी बांदा के अलंकार हो नसीम

भी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने संबोधन में गीत और संगीत के माध्यम से स्वागत किया शनि पटेल ने कहा की सबसे पहले मै नारी सक्तियो को नमन करता हूं और बुजुर्गो को प्रणाम करता हूं इन्कलाब जिंदाबाद के नारे के साथ स्वागत किया और कहा की व्याख्यान करते करते यह दिन खतम हो जाएगा मगर मंत्री नसीमुद्दीन जी के विकास कार्य कभी नहीं खतम होगे और कहा की दूसरी तरफ राहुल गांधी की यात्रा में बड़े बड़े भाजपा के मठाधीश तिलमिलाए हुए है जो भारत जोड़ने के लिए देश का गांधी आज भारत जोड़ो यात्रा का संचालन कर रहा है आज का यह अवसर है की हम सब साथ साथ बैठे है और हम सबको मेहनत करनी होगी तभी हमारी जीत होगी आज के कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान संजय गुप्ता मुमताज अली खान लक्ष्मीनारायण शनि पटेल सूरज गुप्ता मुन्ना भाई कल्लू प्रसाद रामलाल अवस्थी राजेश दीक्षित जिला अध्यक्ष लालू दुबे सहित सैकड़ों वरिष्ठ बुजुर्ग लोग उपस्थित रहे कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा की धर्मिक कार्यक्रमो में हिंदू भाई जब श्री गणेश से सुबह का कार्य शुरू करते है और मुस्लिम भाई बिस्मिल्ला से फिर गणपति स्लोक के माध्यम से पूर्व मंत्री नसीम ने आगे के क्रम में कहा की अगर हम अपने धर्म का सम्मान करते है तो सबसे पहले हमे दूसरो के धर्म का सम्मान करना चाहिए सभी धर्मो का सम्मान करते हुए कहा की भारत जोड़ो यात्रा की हर तरफ से उंगली उठाई जा रही वह कौन है जो उंगली उठा रहे हैं यह लोग भाजपा के लोग आरएसएस के लोग है और कहा की जो अच्छा आदमी होता है उसको कुर्बानी मिलती है गोली मिलती है उन्होंने कहा कि देश के लिए राहुल की दादी इंद्रा गांधी देश के लिए सीने में 36 गोलियां खाई और राजीव गांधी देश के लिए हमेशा समर्पित रहे और देश में आज बेरोजगारी और महगांई लोगो को मारे डाल रही है राहुल की पद यात्रा में विघ्न डाला जा रहा है रामायण की चौपाइयों के साथ संबोधन करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन ने कहा की मै बांदा में पैदा हुआ यहां जन्म लिया मेरे लिए बहुत गर्व की बात है मै दूसरे जगह जाकर गर्व से कहता हूं कि में बांदा जनपद का वाशी हूं मेरे दिल सभी मेरे नगरवासी है हमारा सबका लक्ष्य क्या है राहुल जी प्रधान मंत्री बने और मै मरने से पहले एक बार राहुल गांधी को प्रधान मंत्री बनते देखना चाहता हूं दलित पिछड़े वंचित हिंदू मुस्लिमों को सम्मान अगर किसी ने दिया है तो वह कांग्रेस पार्टी ने दिया और कहा की मै चार बार मंत्री बना लेकिन तब इतना मुझे ताज नहीं मिला लेकिन आज जो आज आप सभी ने आज स्नेह और प्यार दिया मै कभी नहीं भूलूंगा आप सभी का सदैव आभारी रहूंगा उन्होंने अपने आखिरी संबोधन में कहा कि मेरी अंतिम इच्छा यह है की आप अपने बच्चो के विकास के लिए देश के उत्तम भविष्य के लिए और भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए तन मन धन से लग जाय और राहुल जी और सोनिया जी के सपनों को साकार करे और उनको एक बार पुनः प्रधानमंत्री बनाए

Related posts

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने दिया ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

zeestarnews

जनपद बांदा में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा माटी कला एवं खादी वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई गई.. इस प्रदर्शनी का उद्घाटन जल शक्ति राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद द्वारा किया गया

zeestarnews

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिलीप कुमार पांडे ने बताया है कि मण्डलायुक्त महोदय, चित्रकूट धाम मण्डल बांदा के कैम्प कार्यालय में मण्डल की आकांक्षा समिति की मण्डलीय अध्यक्ष एवं धर्मपत्नी (मण्डलायुक्त) महोदया श्रीमती पूजा सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई,

zeestarnews

Leave a Comment