Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय ने सुशासन दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का तिन्दवारा में किया आयोजन

हार नहीं मानना ही जीवन में बनाता है क्षेष्ठ

– राजकीय एलोपेथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने किया उद्घाटन दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का

 

 

– सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय ने सुशासन दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का तिन्दवारा में किया आयोज

 

 

 

(बांदा): सुशासन दिवस के अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, की चित्र प्रदर्शनी का आज इंटर मिडिएट कॉलेज तिन्दवारा में राजकीय एलोपेथिक मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव ने उद्घाटन किया।

बच्चों और स्थानीय लोगों को सुशासन दिवस व आजादी के अमृत महोत्सव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस चित्र प्रदर्शनी व जागरूकता कार्यक्रम में अमर बलिदानियों व आजादी के गुमनाम नायकों के बारे में चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से विस्तार से बताया जा रहा है।

बच्चों के सर्वांगीण विकास के दृष्टिगत विषय आधारित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कर सही जवाब देने वाले 15 मेधावियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य द्वारा फीता काट कर किया गया। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे जीवन में जो चाहे बन सकते हैं। जरूरत सिर्फ कठोर परिश्रम की होती है। जीवन में जो हार नहीं मानता वो महान बनता है। हमसब को अपने आजादी के आंदोलन के बारे में अवश्य जानना चाहिए। और आज का दिन विशेष है क्योंकि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिवस है। हम सबको उनके आदर्शों पर चल एक महान देश का निर्माण करना है।

चित्र प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए उन्होने कहा कि इस चित्र प्रदर्शनी को प्रत्येक बच्चे को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती विनोद जैन, पूर्व चेयरमैन, बांदा नगर पालिका, ने कहा कि हमारा महान स्वतंत्रता आंदोलन जो 1857 में शुरू हुआ था। उसमें बांदा स्थित ऐतिहासिक भूरागढ़ किले का बहुत ही अहम किरदार था। आज अटल जी का जन्मदिवस है। हमें उनके दिखाए पथ पर चलकर देश को आगे बढ़ाना है।

अपने संबोधन में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि हार न मानना ही पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई का जीवन दर्शन है। आजादी के इस अमृत महोत्सव वर्ष में हम सब को मिलकर अपने देश को आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर संत राम राजपूत, ग्राम प्रधान, तिन्दवारा, ने कहा कि हम इस पुण्य अवसर पर देश के महान स्वाधीनता संग्राम में अपने आपको आहूत करने वाले, देश को नेतृत्व देने वाले सभी महान विभूतियों को कोटि कोटि नमन व वंदन करते हैं।

 कार्यक्रम में जादूगर आरसी योगा एंड पार्टी व जादूगर बुद्ध विलास एंड पार्टी द्वारा जादू के माध्यम से बच्चों व स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया।

साथ ही ग्रामीणों के लिए चित्र प्रदर्शनी स्थल पर स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया। जिससे लोगों को मुफ्त में दवा बांटी गई व स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक किया गया।

इसी कार्यक्रम में स्वतंत्रता के 75 वर्षों के उत्सव के अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कर 15 प्रतिभागियों को सही जवाब देने पर विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में पूछे गए सभी सवाल देश के स्वतंत्रता संग्राम व आजाद भारत के महत्व से जुड़े हुए थे।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता थे मो इरफान, आकांक्षा नामदेव, सर्वेश कुमार, आर्शी, अंशु, रामा, शिवांश, प्रतीक्षा, बलराम, उमेश, हितांशु, बृजेश, निधि मिश्रा, रागिनी शुक्ल व महेंद्र सिंह वर्मा।

कार्य क्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे विभाग के तकनीकी सहायक अशोक कुमार विश्वकर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य धनराज, धनीराम राजपूत, योगेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, राम रूप पाल व अन्य।

Related posts

जिलाधिकारी दीपा रंजन ने सिमौनी धाम मेले का लिया जायजा 

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने आज कोषागार कार्यालय बांदा में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा

zeestarnews

Leave a Comment