जान जोखिम में डाल स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल
जिम्मेदार आखिर कौन
मार्ग में अत्याधिक जलभराव होने के चलते इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे नौनिहालों को अपनी जान जोखिम में डालकर रास्ते में हो रहे जलभराव को पारकर विद्यालय पहुंचना पड़ रहा है जिसमें हर क्षण नौनिहालों के फिसलने का भय बना हुआ है इस सम्बन्ध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद दीक्षित मलय द्वारा कई बार ग्राम प्रधान एवं सम्बंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया गया किन्तु अभी तक किसी ने भी नौनिहालों की इस भीषण समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया उन्हें शायद होने वाली किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है जबकि बेबस नौनिहालों अपनी जान जोखिम में डाल जलभराव को किसी प्रकार पारकर विद्यालय पहुंचने पर मजबूर हैं!ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी महोदय बांदा से आग्रह किया है की इस जलभराव में नौनिहालों की जान जोखिम में होने के साथ साथ शिक्षण कार्य में बाधक बनी इस समस्या का त्वरित संज्ञान लेते हुये जनहित में समस्या का निदान करें ताकि नौनिहालों को शिक्षा एवं सुरक्षा प्रदान हो सके!