आज दिनांक-21.10.2024 व 22.10.2024 को एच०आई०वी० एड्स जागरूकता के शिविर का उदघाटन डा० एस०डी० त्रिपाठी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बांदा एवं श्री बृजेन्द्र कुमार जिला कार्यकम प्रबंधक एड्स ने फीता काटकर किया कैम्प में दूरदराज से आये पी०एल०एच०आई०वी० अतिथिवी का स्वागत करते हुए ए०आर०टी० नोडल अधिकारी डा० इदेश पटेल में कैम्प का उद्देश्य बताते हुए कहा कि पी०एल०एच०आई०वी० क्लाइंटस को सरकार द्वारा दी जा रही सभी लाभकारी योजनाओं से जोडा जाए। इस प्रयास के लिए यह आयोजित किया गया है जिसमें जिले में चल रहे ए०आर०टी० क्लाइटों का समस्त योजनाओं के आवेदन करवाना।
जिला कार्यक्रम प्रबन्धक ने बताया कि जिले में संचालित एच०आई०वी० काउन्सलिग एवं टेस्टिंग के बारे में 13 सेन्टर समस्त सी०एव०सी०/पी०एच०सी० राजकीय मेडिकल कालेज एवं जिला चिकित्सालय महिला एवं पुरुष एवं एस०टी०डी० क्लीनिक संचालित है जिसमें परामर्श एवं जांच एवं उपचार निःशुल्क उपलब्ध है जो कि गोपनीय वातावरण के साथ किया जाता है एवं जिले में ए०आर०टी० सेन्टर में निःशुल्क समस्त एड्स रोगियों की दवा निःशुल्क है, साथ ही साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तार से बत्तावा और निर्देशित किया गया कि सभी ए०आर०टी० क्लाइट जो पात्र है उनका आवेदन करवाया जाय और समाज कल्याण अधिकारी से समन्यव स्थापित कर अग्रिम कार्यवाही किया जाये।
जिला समाज कल्याण विभाग से आये श्री अनिल कुमार ने बताया कि ऐसे लाभार्थियों को जैसे मातृवन्दना योजना, शादी अनुदान योजना, मरेगा में 100 दिवस का कार्य देना विधवा व वृद्धापेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक योजना जननी सुरक्षा योजना, अन्त्योदय अन्न योजना प्राथमिकता के साथ दिया जाता है।
आयुष्मान कक्ष से आयी श्रीमती सुमैला फातिमा जी ने बताया कि गम्भीर बीमारी सहायता योजना स्वनिधि योजना के आयुष्मान कार्ड धारकों के परिवार को पांच लाख तक परिवार के इलाज हेतु सम्बन्धित अस्पताल को दिया जाता है।
विकास भवन के बाल विकास से उपस्थित श्री रामप्रकाश (सी०डी०पी०ओ) ने बच्चो (सी०एल०एच०आई०वी०) से जुडी समस्त योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० एस०डी० त्रिपाठी ने एच०आई०वी० व एड्स के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हामन इम्युनोडेफिसिएन्सी वायरस मनुष्य के तरल द्रव्य जैसे रक्त, प्लाज्मा, वीर्य, योनिस्त्राव व मां के दूध से बच्चे में पहुंच कर उसे सक्रमित करता है. और ब्लड में पाथी जानी वाली (T Cell) पर आक्रमण कर CD4 की कमी कर देता है जिससे मनुष्य की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और दिनोदिन कमजोर होता चला जाता है। उन्होंने बताया कि HIV की जांच निशुल्क व गोपनीय रखी जाती है यदि HIV पाजिटिव आता है ती उसे ART Centre (एन्टी रेट्रोवायरल थेरेपी) में HIV की दवाएं निशुल्क उपलब्ध करायी जाती है इस इलाज को बीच में छोजना नहीं चाहिए और नियमित अन्तराल पर जांचे कराते रहना चाहिए।
कैम्प का संचालन श्री ब्रजेन्द्र कुमार, जिला एड्स कार्यक्रम प्रबन्धक DAPCU द्वारा किया गया एवं उनके द्वारा पी०एल०एच०आई०वी० को खान-पान एवं दैनिक जीवन शैली के विषय में जानकारी दी गयी।
काउन्सलर अजय साहू ने बताया कि काउन्सलिंग बहुत जरूरी है इसमें गोपनीय वातावरण में उनसे परामर्श किया जाता है। उनकी
शंकाओं का समाधान किया जाता है तथा खान-पान व उचित व्यवहार इलाज की जानकारी दी जाती है। फार्मासिस्ट श्री गंगाराम ने बताया कि ART समस्त दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा सभी दवाएं बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध करायी जाती है।
श्री विनोद कुमार विमल, डाटा मैनेजर ने सभी आगन्तुको का पंजीकरण किया व उनके प्रचार की सामग्री उपलब्ध करायी सभी को स्वल्पाहार पैकेट का वितरण किया गया।
श्री जितेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि CD4 व वायरल लोड की स्थिति को देखते हुए उपचार निश्चित किया जा सके। जांच निर्धारित अवधि में निशुल्क की जाती है ताकि मरीज की
श्री रामप्रताप एवं श्री बब्बू पाजीटिव स्पीकर ने बताया कि स्वयं ART की दवा ले रहे हैं और नियमित ले रहे है सभी PLHIV কা उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी समय पर व उचित खुराक में दवा ले। मैं आज अपने आपको स्वस्थ्य पा रहा हूँ। व आराम की जिन्दगी जी रहा है।
अन्त में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० एस०डी० त्रिपाठी० ने सभी PLHIV को आगाह किया कि वे अपने अधिकार व कर्तव्यो को समझे। नियमित उपचार ले व चिकित्सक की सलाह का पालन करें, कोई भी कठिनाई होने पर उनसे सीधे मिलें। ART स्टाफ को हिदायत दी कि किसी क्लाइन्ट को कोई परेशानी न आये। सद्व्यवहार से आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराये।
श्री ब्रजेन्द्र कुमार, DPM-DAPCU ने आये हुए समस्त अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते ओ०आखडब्ल्यू) को मोमेटो / प्रशस्ति पत्र बांटे गये और 02 दिवसीय शिविर की समाप्ति कर घोषणा की गयी। हुए सम्री ए०आर०टी० स्टाफ और ओ0आर0 डब्ल्यू0को मोमेटो/ प्रशस्ति पत्र बांटे गए और दो दिवसीय शिविर की समाप्ति कर घोषणा की गई।