Zee Star News
Breaking News
Technology

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बांदा ने बताया है कि रबी अभियान मे सहकारिता विभाग का माह अक्टूबर 2024 का लक्ष्य यूरिया 1258.000 मै०टन,

 

दिनांक 22 अक्टूबर 2024 

 

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बांदा ने बताया है कि रबी अभियान मे सहकारिता विभाग का माह अक्टूबर 2024 का लक्ष्य यूरिया 1258.000 मै०टन, डी०ए०पी० का 3435.000 मै०टन एवं एन०पी०के० का 256 मै०टन है जिसके सापेक्ष उर्वरक का प्रेषण सहकारी समितियों एवं अन्य को यूरिया 526.000 मै०टन, डी०ए०पी० 1162.000 मै०टन एवं एन०पी० के० 1663.000 मै०टन० का प्रेषण किया गया है, जिसके सापेक्ष जनपद के बिक्री केन्द्रों की कुल उपलब्धता 1223.000 मै०टन यूरिया, 1416.000 मै०टन डी०ए०पी० एवं 1783.000 मै०टन एन०पी० के० है, जिसके सापेक्ष वितरण क्रमशः 625.000, 1095.000 एवं 1620.000 मै०टन किया गया है। जनपद के उर्वरक बिक्री केन्द्रों में 598. 000 मै०टन यूरिया, 251.000 मै०टन डी०ए०पी० एवं 163.000 मै०टन एन०पी० के० उपलब्ध है। जनपद के पी०सी०एफ० बफर गोदाम में सामान्य स्टाक यूरिया 449.000 मै० टन, डी०ए०पी० 550.000 मै०टन एवं एन०पी०के० 1.000 मै०टन उपलब्ध है। रबी फसल हेतु प्रीपोजिशनिंग स्टाक यूरिया 2487.000 मैटन, डी०ए०पी० 1583.000 मै० टन उपलब्ध है। इस प्रकार जनपद के गोदाम में बफर सहित प्रीपोजिशनिंग में कुल स्टाक यूरिया 2936.000 मै०टन एवं डी०ए०पी० 2133.000 मै० टन उपलब्ध है। दिनांक 21.10.2024 को बी-पैक्स बबेरू द० 25.000 मै० टन डी०ए०पी०, बी-पैक्स गडरिया 25.000 मै०टन डी०ए०पी०, बी-पैक्स खुरहण्ड 25.000 मै०टन डी०ए०पी०, बी-पैक्स निभौर 25.000 मै०टन डी०ए०पी०, बी-पैक्स चन्दवारा 25.000 मै० टन डी०ए०पी० एव ‘बी-पैक्स बड़ांगाव जसपुरा में 25.000मै०टन एन०पी० के० का प्रेषण किया गया है। जिसका वितरण किया जा रहा है तथा जनपद में उर्वरक की किसी प्रकार की कोई समस्या नही है। कृषकों की मांग एवं प्राप्त आर०टी०जी०एस० के आधार पर बिक्री केन्द्रों को उर्वरक प्रेषण की जा रही है। दिनांक 27.10.2024 तक डी०ए०पी० की एक रैक 2600.000 मै०टन की आ रही है जिसमें 40 प्रतिशत जनपद-चित्रकूट एवं 60 प्रतिशत जनपद बांदा को प्राप्त हो रही है साथ ही जिलाधिकारी महोदय एक जम्बो रैक डी०ए०पी० की मांग पत्र शासन को प्रेषित किया जा रहा है। इस प्रकार जनपद किसानों के रबी अभियान में गेंहू की बुआई हेतु पर्याप्त उर्वरक डी०ए०पी० उपलब्ध है। समस्त सचिव किसानों की मांग के अनुसार उनकी खतौनी / जोत के आधार पर कृषि विभाग द्वारा निर्धारित मात्रा में उर्वरक वितरण करायें। कृषक भाइयों से अपील है कि अपनी आवश्यकतानुसार प्रति एकड़ निर्धारित मात्रा के अनुसार डी०ए०पी० प्राप्त करें।

 

साथ ही किसान भाइयों से निवेदन है कि सभी समितियां नैनो डी०ए०पी० और नैनो यूरिया उपलब्ध कृषि वैज्ञानियों द्वारा बताई गयी रीति से इसका प्रयोग करें।

Related posts

अन्ना जानवरों से किसान परेशान अधिकारियों से लगाई फरियाद

zeestarnews

Free Fire Max में नए हैं, तो आजमाएं ये टिप्स एंड ट्रिक्स, बन जाएंगे ‘प्रो मैक्स’ गेमर

zeestarnews

उप कृषि निदेशक बांदा श्री विजय कुमार ने बताया है कि कृषक बन्धुओं को सूचित किया

zeestarnews

Leave a Comment