दि
नांक 18 दिसंबर 2025
: गेंहूँ की फसल को खरपतवारों से बचाव हेतु कृषकों को किया गया जागरूक :-
चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा के समस्त कृषक बन्धुओं को सूचित किया जाता है कि वर्तमान समय में रबी की मुख्य फसल गेहूँ की बुआई का अंतिम समय है। इसके पश्चात विभिन्न प्रकार के खरपतवार खेतों में तैयार हो जाते हैं। जिससे गेहूँ के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पडता है, और उपज में कमी आती है। गेहूँ की फसल में मुख्यता सकरी पत्ती वाले खरपतवार आदि के नियंत्रण हेतु सल्फोसल्फयूरान 75 प्रत्ति० ड०जी० (13.5 ग्राम + 500 एम०एल०) एवं चौडी पत्तीवाले खरपतवारों के नियंत्रण हेतु मैटसल्फयूरान मिथाइल 20 प्रति० ड०पी० (8 ग्राम + 200 एम०एल०) या 2,4डी सोडियम साल्ट 80 प्रति० 250 ग्राम मात्रा 150-200 लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड की दर से प्रथम सिंचाई के पश्चात नमी रहते छिडकाव करें। संकरी एवं चौडी पत्ती वाले खरपतवारों के एक साथ नियंत्रण हेतु सल्फोसल्फयूरान 75 प्रति० + मैटसल्फयूरान मिथाईल 5 प्रति० ड०जी० 16 ग्राम मात्रा 150-200 लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड की दर से छिडकाव करें। समस्त कृषक बन्धुओं अपनी फसल को कीट/रोग की समस्या के निदान हेतु सहभागी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली के मोबाइल नं0 9452247111 एवं 9452257111 पर समस्या लिखते हुए या कीट/रोग से सम्बन्धित पौधे की फोटो के साथ अपना नाम, ग्राम का नाम, विकासखण्ड एवं जनपद का नाम लिखते हुए SMS/Whatsapp भेजें। कृषक बन्धुओं को सम्बन्धित समस्या के निदान की सूचना 48 घण्टे के अन्दर गोबाइल पर भेजी जायेगी। अधिक जानकारी के लिए अपने जनपद के जिला कृषि रक्षा अधिकारी से सम्पर्क करे।
