Zee Star News
Breaking News
अन्यजीवन शैलीज्योतिषदेश-विदेशमनोरंजनवातावरणसोशल वायरलस्वास्थ्य और फिटनेस

तैरना नहीं आता तब भी लगा सकेंगे आस्था की डुबकी: वाराणसी में गंगा स्नान के लिए खिड़किया घाट पर फ्लोटिंग बाथ कुंड और जेटी की व्यवस्था

वाराणसी17 मिनट पहले

खिड़किया घाट की यह तस्वीर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की है। खिड़किया घाट पर अब सभी के नहाने के लिए आधुनिक व्यवस्था की जाएगी और डूबने का खतरा भी नहीं होगा।

आपको तैरना नहीं आता और काशी में गंगा में आस्था की डुबकी लगानी है तो अब घबराने की बात नहीं है। प्रदेश सरकार गंगा में सुरक्षित स्नान कराने का प्रबंध कर रही है। काशी में पर्यटन की नई पहचान बने खिड़किया घाट (नमो घाट) पर फ्लोटिंग जेट पर बाथ कुंड, चेंजिंग रूम समेत कई सुविधाएं जल्द ही मुहैया कराई जाएंगी।

खिड़किया घाट पर नहाने की जो व्यवस्था की जाने वाली है, यह उसके मॉडल की फोटो है।

खिड़किया घाट पर नहाने की जो व्यवस्था की जाने वाली है, यह उसके मॉडल की फोटो है।

फ्लोटिंग जेटी पर बनाया जाएगा बाथ कुंड

काशी में गंगा में स्नान और बाबा विश्वनाथ के दर्शन की परंपरा सदियों से रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर उम्र के लोगों और दिव्यांगों के लिए भी गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए विशेष प्रबंध करने जा रहे हैं। खिड़किया घाट के सामने अविरल निर्मल गंगा की धारा में फ्लोटिंग जेटी पर बाथ कुंड बनाया जाएगा।

इस संबंध में वाराणसी स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से खिड़किया घाट के सामने गंगा में फ्लोटिंग जेटी, बाथ कुंड और चेंजिंग रूम बनाया जाएगा। यहां दो बाथ कुंड होंगे जो करीब चार से पांच फीट गहरे होंगे। इसके नीचे स्टेनलेस स्टील की जाली लगी होगी, जिससे किसी को भी डूबने का खतरा नहीं होगा। पूरी जेटी दिव्यांगों के भी अनुकूल रहेगी।

खिड़किया घाट पर 7 चेंजिंग रूम भी जल्द ही बनाए जाएंगे।

खिड़किया घाट पर 7 चेंजिंग रूम भी जल्द ही बनाए जाएंगे।

प्रयोग सफल रहने पर अन्य घाटों पर भी सुविधा

डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि इसके अलावा 7 चेंजिंग रूम भी होंगे। जिनमें 3 पुरुष, 3 महिला और 1 वीआईपी चेंजिंग रूम शामिल है। बुलार्ड लाइट जेटी की खूबसूरती बढ़ाएगी। पर्यटकों की सुविधा के लिए जेटी पर क्रूज और बोट भी आ सकेंगी। किसी भी दुर्घटना से निपटने के लिए रिलीफ बोट भी जेटी के दोनों छोर पर रहेगी।

जेटी पर खड़े होकर पर्यटक धनुषाकार घाटों और नवनिर्मित खिड़किया घाट का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे। डॉ. दी वासुदेवन ने बताया कि खिड़किया घाट पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत जेटी लगाई जाएगी। यदि प्रयोग सफल रहा तो अन्य घाटों पर भी इसी तरह से उचित प्रबंध कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

Related posts

नेताजी को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी बाॅदा श्री नगेन्द्र प्रताप तथा पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कालिंजर में

zeestarnews

बांदा में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का एक दिवसीय प्रवास दौरा

zeestarnews

Leave a Comment