Zee Star News
Breaking News
अन्यजीवन शैलीज्योतिषदेश-विदेशमनोरंजनवातावरणसोशल वायरलस्वास्थ्य और फिटनेस

सिद्धार्थनगर के मंडी में बकरे की कीमत लगी 2 लाख: पीठ पर लिखा है ‘मोहम्मद’, आकर्षण का बना केंद्र, ईद उल अजहा महज 11 दिन पूर्व

सिद्धार्थनगर18 मिनट पहले

कॉपी लिंक2 लाख का नामी बकरा - Dainik Bhaskar

2 लाख का नामी बकरा

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र स्थित हल्लौर की बकरा मंडी पूरे पूर्वांचल में प्रसिद्ध है। ईद उल अजहा(बकरीद) के त्योहार से एक माह पूर्व कुर्बानी के संबंध में जानवरों की क्रय बिक्री का क्रम शुरू हो जाता है।

उक्त बाजार में फैजाबाद, सुल्तानपुर,बनारस, अकबरपुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर आदि जगहों से व्यापारी बकरों को बेचने के लिए आते हैं। जिसे क्षेत्र के लगभग 50 किलोमीटर के क्षेत्रफल के लोग खरीदने के लिए आते हैं।

मंडी में कीमती बकरों की लगी बोलीत्योहार के लगभग 11 दिन पूर्व लगी मंडी में जानवरों का दाम आसमान छू रहा है। लेकिन आस्था के आगे इन कीमतों का कोई मोल नहीं है। प्रतिवर्ष क्षेत्र के लाखों मुस्लिम समुदाय के लोग 10 से 13 बकरीद तक अल्लाह की राह में त्याग और कुर्बानी के इस त्योहार के अवसर पर जानवरों (बकरा) की कुर्बानी देते हैं।

बकरे की पीठ पर लिखा मोहम्मद

बकरे की पीठ पर लिखा मोहम्मद

बीते मंगलवार को हल्लौर स्थित लगी बकरा मंडी में स्थानीय जनपद के तहसील नौगढ़ अंतर्गत सोनपुर गांव निवासी अबुल कासिम का बकरा आकर्षण का केंद्र बना रहा। जिस पर मोहम्मद लिखा हुआ था। मुस्लिम समुदाय के लिए यह नाम बहुत ही पवित्र और आस्था का प्रतीक है।

बकरे के मालिक ने लगाई ऊंची बोलीबकरे के पीठ पर इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब के नाम का अंकित होना ही उसकी कीमतों में बढ़ोतरी करने का कारण बना है। मंडी में आए बकरे के मालिक ने उसका दाम दो लाख रुपये रखा हुआ है। जबकि खरीदारों ने उसकी कीमत एक लाख बीस हज़ार तक लगाई है।

त्यौहरा के आते ही बकरों के दामों में आएगा भारी उछाललेकिन अबुल कासिम का कहना है कि मैंने दाम लगा दिया है। यदि हमें दो लाख मिलेगा, तो मैं यह बकरा बेचूगा नहीं तो मैं इसे वापस अपने घर लेकर चला जाऊंगा। वहीं दूसरी तरफ अपनी सुंदरता और कुछ अरबी लिखावट से सजा हुआ बाबरी नस्ल का बकरा, जिसका नाम शेरू बताया जा रहा है।

जिसके मालिक अब्दुल रउफ ने उसका दाम पचपन हज़ार लगाया है। लोगों ने कहा कि त्यौहार आते आते बकरों की कीमतों में आसमानी उछाल आएगा, अभी तो यह शुरुआत है, आगे आगे देखिए होता है क्या।

खबरें और भी हैं…

Related posts

फैमिली आई०डी० एक परिवार एक पहचान उ०प्र० के प्रत्येक राशन कार्ड रहित अध्यासित परिवारों के लिये आवश्यक

zeestarnews

*खत्म हुआ इंतजार, उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ग्रामीण सतही ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना तैयार

zeestarnews

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बांदा श्री अभिषेक चौधरी ने बताया है कि प्रमुख सचिव महोदय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग द्वारा अवगत कराया गया है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण की छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति वितरण माह नवम्बर में ही होने के आसार है

zeestarnews

Leave a Comment