Zee Star News
Breaking News
अन्यजीवन शैलीज्योतिषदेश-विदेशमनोरंजनवातावरणसोशल वायरलस्वास्थ्य और फिटनेस

95 वर्षीय वृद्धा मांग रही न्याय देखें बेबसी का VIDEO: पति और बेटे की मौत के बाद दबंगों ने कब्जा ली जमीन, गोद में चढ़कर लगाई न्याय की गुहार

मेरठ5 मिनट पहले

मेरठ कमिश्नर कार्यालय में न्याय की मांग के लिए पहुंची 95 वर्षीय महिला को गोद में उठाकर लाया गया

उत्तर प्रदेश सरकार जहां भूमाफियों से सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त करा रही है। बाबा का बुलडोजर अवैध संपत्तियों पर चल रहा है वहीं मेरठ मंडल की एक बुजुर्ग महिला को अपनी जमीन का टुकड़ा पाने के लिए अफसरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बुधवार को 95 साल की मूर्ति देवी बुलंदशहर देहात से मेरठ कमिश्नर कार्यालय में पहुंची। बुजुर्गावस्था के कारण चलने में असमर्थ मूर्ति को गांव वाले कंधे पर गोद में उठाकर कमिश्नर कार्यालय तक लाए। मूर्ति ने बताया कि उसकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है।

पति, बेटे की मौत के बाद हथियाई जमीन

ग्रामीणों ने बताया महिला का पति पहले मर चुका है, कुछ दिन पहले बेटा भी चल बसा, बेटे के गुजरते ही दबंगों ने बुजुर्ग की जमीन कब्जा ली

ग्रामीणों ने बताया महिला का पति पहले मर चुका है, कुछ दिन पहले बेटा भी चल बसा, बेटे के गुजरते ही दबंगों ने बुजुर्ग की जमीन कब्जा ली

मूर्ति के साथ भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और काफी संख्या में महिलाएं भी कमिश्नर कार्यालय पहुंची। मूर्ति का पांच साल का पोता भी आया। ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग विधवा की गांव में 10 बीघा जमीन है। पति के गुजरने के बाद जब तक बेटा था जमीन की देखरेख हो रही थी। लेकिन बेटे की मौत के 2 दिन बाद ही कुछ दबंगों ने बुजुर्ग की जमीन कब्जा कर वहां निर्माण शुरू कर दिया है। इस बुढिया के पास वही जमीन इकलौता गुजारे का सहारा है उसे भी दबंगों ने छीन लिया है। जमीन कब्जाने वालों में एक पैरोल पर छूटा

जमीन कब्जाने वालों में एक पैरोल पर छूटा

बुजुर्ग महिला के साथ गांव के अन्य लोग भी कमिश्नर कार्यालय न्याय की गुहार लगाने पहुंचे

बुजुर्ग महिला के साथ गांव के अन्य लोग भी कमिश्नर कार्यालय न्याय की गुहार लगाने पहुंचे

बुजुर्ग महिला के साथ गांव से आए सतपाल ने बताया कि जमीन को रिकार्डेड रकबे से अलग दिखाकर दबंगों ने कब्जा लिया है। जबकि यह महिला जमीन पर हाइकोर्ट से मुकदमा जीती हुई हैं। कब्जाने वाले भूमाफिया अमित, सोनू हैं जो नोएडा के रहने वाले हैं, पिछली 24 तारीख को उन्होंने जमीन के एग्रीमेंट भी कराए हैं। इसमें से एक पैरोल पर छूटा हुआ है। अपनी जमीन बताकर इसे बेचने की फिराक में हैं।

महिला के साथ आया पूरा गांवइस बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाने के लिए पूरा गांव कमिश्नर कार्यालय में आया। भाकियू के नेताओं ने बताया कि वृद्धा के बेटे की मौत होते ही दूसरे दिन दबंगों ने इस बुजुर्ग की जमीन को कब्जा लिया है। प्रशासन भी इस पर एक्शन नहीं ले रहा।

खबरें और भी हैं…

Related posts

जिला कांग्रेस कमेटी बाँदा के कार्यालय में संविधान निर्माता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार श्री भीम राव अम्बेदकर जी के परनिर्माण दिवस पर सभा हुयी

zeestarnews

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने बताया है कि मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा स्वामित्व योजना के अन्तर्गत तैयार की गयी घरौनियों का 76 राजस्व गाॅवों के लोगों का वितरण कल दिनांक 27 दिसम्बर, 2024 को रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज सभागार में प्रातः 11ः00 बजे किया जायेगा

zeestarnews

तैरना नहीं आता तब भी लगा सकेंगे आस्था की डुबकी: वाराणसी में गंगा स्नान के लिए खिड़किया घाट पर फ्लोटिंग बाथ कुंड और जेटी की व्यवस्था

cradmin

Leave a Comment