Zee Star News
Breaking News
वातावरण

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अगस्त, 2022 में ’’वॉटर हीरोज एवार्ड’’ पुरस्कार से जिलाधिकारी बांदा श्री अनुराग पटेल को सम्मानित किया। यह पुरस्कार देश के छह लोगों को दिए गए है

बांदा, 13 सितम्बर, 2022
केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अगस्त, 2022 में ’’वॉटर हीरोज एवार्ड’’ पुरस्कार से जिलाधिकारी बांदा श्री अनुराग पटेल को सम्मानित किया। यह पुरस्कार देश के छह लोगों को दिए गए है। जल शक्ति मंत्रालय द्वार ज okल संरक्षण और जल संसाधनों के सतत विकास सम्बंधी देशव्यापी प्रयासों, देश में जल संरक्षण की महत्ता को समझने के लिये प्रेरित करने हेतु इन विजेताओं के नामों की घोषणा की गई है। जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ’’वाटर हीरोज एवार्ड’’ के अन्तर्गत 10,000 रुपये नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इस कंटेस्ट का आयोजन प्रत्येक माह होता है जिसमें जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों की जल संरक्षण से सम्बन्धित स्टोरी का चयन करके जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ’’वॉटर हीरोज एवार्ड’’ पुरस्कार दिया जाता है।

जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा माह अगस्त, 2022 में जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जिलाधिकारी बंादा श्री अनुराग पटेल सहित मेरठ (उत्तर प्रदेश) के दिव्यांश टंडन, गोवा के विनय विश्वनाथ गावस, जालौन जिला (उत्तर प्रदेश) के अमित, छतरपुर (मध्य प्रदेश) की बबीता राजपूत घुवारा और मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास ब्लॉक के पिपरोधा गांव की स्नेहलता शर्मा को ’’वाटर हीरोज एवार्ड’’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उक्त विजेताओं में श्री दिव्यांश टंडन द्वारा पानी पंचायत अभियान तहत कार्य किया गया। श्री विनय गावस द्वारा घरों की छतों पर वर्षा जल संरक्षण पर काम किया गया हैं। श्री अमित मलकपुरा के ग्राम प्रधान हैं जो गांव के प्राथमिक विद्यालय में पोषक भोजन उपलब्ध कराने, पौधरोपण, पर्यावरण सुरक्षा और तलछट की सफाई के जरिए जल शोधन जैसी विभिन्न विकास गतिविधियों में कार्य किया गया है। सुश्री बबीता घुवारा चार छोटे बांधों और दो जल निकासियों के निर्माण कार्य में जुडकर जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य किया गया है। इसी प्रकार स्नेहलता शर्मा द्वारा एक वर्ष से जल संरक्षण और जल प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य किया गया है।

जिलाधिकारी बांदा श्री अनुराग पटेल ने जनपद बांदा ’‘जल संचय-जीवन संचय’’ अभियान के तहत गहरार नदी का 11 कि0मी0, चन्द्रावल नदी का 15 कि0मी0, 123 बीघा (21.498 हे0) मरौली झील को पुर्नजीवित/जीर्णोद्धार का कार्य किया गया तथा ’’जल कुंभी हटाओ-तालाब बचाओं’’ अभियान के तहत 50 तालाबों को जल कुम्भी मुक्त किया गया एवं 102 अमृत सरोवरों तालाबों का जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य किया गया। जिलाधिकरी श्री अनुराग पटेल द्वारा जिलाधिकारी मिर्जापुर के पद रहते हुये जनपद मिर्जापुर में जल-जलाशय- जमीन अभ्यिान के अन्तर्गत 664 तालाबों में खुदाई/जीर्णोद्धार का कार्य किया गया। इसी प्रकार जनपद मिर्जापुर की कर्णावती नदी के पुनर्जीवन/जीर्णोद्धार का कार्य किया गया। कर्णावती नदी विकास खण्ड छनवे की 19 ग्राम पंचायतों से होते हुये 24 कि0मी0 की दूरी तैय करते हुये विध्यांचल के निकट गंगा नदी पर गिरती है। कर्णावती नदी के पुनर्जीवन/जीर्णोद्वार का कार्य पूर्ण कराया गया तथा जल कुम्भी हटाओ तालाब बचाओं अभियान के अन्तर्गत जनपद मिर्जापुर के 126 तालाबों को जल कुम्भी मुक्त किया गया। जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नार्थ जोन के अन्तर्गत द्वितीय वाटर नेशनल आवार्ड के अन्तर्गत कर्णावती नदी को पुर्नजीवित किये जाने हेतु मिर्जापुर को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जनपद फर्रूखाबाद में जिलाधिकारी श्री अनुराग पटेल द्वारा 101 तालाबों को पुर्नजीवित/जीर्णोद्धार का कार्य किया गया।

Related posts

राजस्थान की घटना से जिले की पुलिस अलर्ट: पैदल मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील की, सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चला

cradmin

साइकिल ट्रैक उखाड़ने पर सपा का प्रदर्शन: कलक्ट्रेट में दिया ज्ञापन, नारेबाजी कर ट्रैक को दुरुस्त कराने की मांग की

cradmin

मुझे मेरी मॉ से बचा लो: सात साल की बच्ची का वीडियो वायरल, होम वर्क पूरा नहीं करने पर गरम चिमटे से मारती है मॉ

cradmin

Leave a Comment