
लाधिकारी बांदा श्री अनुराग पटेल ने जनपद बांदा ’‘जल संचय-जीवन संचय’’ अभियान के तहत गहरार नदी का 11 कि0मी0, चन्द्रावल नदी का 15 कि0मी0, 123 बीघा (21.498 हे0) मरौली झील को पुर्नजीवित/जीर्णोद्धार का कार्य किया गया तथा ’’जल कुंभी हटाओ-तालाब बचाओं’’ अभियान के तहत 50 तालाबों को जल कुम्भी मुक्त किया गया एवं 102 अमृत सरोवरों तालाबों का जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य किया गया। जिलाधिकरी श्री अनुराग पटेल द्वारा जिलाधिकारी मिर्जापुर के पद रहते हुये जनपद मिर्जापुर में जल-जलाशय- जमीन अभ्यिान के अन्तर्गत 664 तालाबों में खुदाई/जीर्णोद्धार का कार्य किया गया। इसी प्रकार जनपद मिर्जापुर की कर्णावती नदी के पुनर्जीवन/जीर्णोद्धार का कार्य किया गया। कर्णावती नदी विकास खण्ड छनवे की 19 ग्राम पंचायतों से होते हुये 24 कि0मी0 की दूरी तैय करते हुये विध्यांचल के निकट गंगा नदी पर गिरती है। कर्णावती नदी के पुनर्जीवन/जीर्णोद्वार का कार्य पूर्ण कराया गया तथा जल कुम्भी हटाओ तालाब बचाओं अभियान के अन्तर्गत जनपद मिर्जापुर के 126 तालाबों को जल कुम्भी मुक्त किया गया। जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नार्थ जोन के अन्तर्गत द्वितीय वाटर नेशनल आवार्ड के अन्तर्गत कर्णावती नदी को पुर्नजीवित किये जाने हेतु मिर्जापुर को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जनपद फर्रूखाबाद में जिलाधिकारी श्री अनुराग पटेल द्वारा 101 तालाबों को पुर्नजीवित/जीर्णोद्धार का कार्य किया गया।