Zee Star News
Breaking News
अन्यजीवन शैलीज्योतिषदेश-विदेशमनोरंजनवातावरणसोशल वायरलस्वास्थ्य और फिटनेस

साइकिल ट्रैक उखाड़ने पर सपा का प्रदर्शन: कलक्ट्रेट में दिया ज्ञापन, नारेबाजी कर ट्रैक को दुरुस्त कराने की मांग की

आगरा33 मिनट पहले

साइकिल ट्रैक उखाड़ने पर सपाइयों में दिखा गुस्सा। प्रदर्शन और नारेबाजी की।

आगरा में अखिलेश सरकार में बने साइकिल ट्रैक को उखाड़ने सपाई आग-बबूला हो उठे। सपाजन जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पर पहुंचे। नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। मांग की कि ट्रैक उखाड़ने वाले विभाग की जांच कराई जाए। दोषी पर कार्रवाई करते हुए साइकिल ट्रैक को जल्द दुरुस्त कराया जाए। सपा जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी के नेतृत्व में ज़िलाधिकारी की अनुपस्थिति में एडीएम को ज्ञापन दिया गया। अवगत कराया कि साइकिल ट्रैक का निर्माण ईको टूरिज़्म को बढ़ावा देने को हुआ था। फतेहाबाद रोड पर पुरातत्व विभाग के कार्यालय के पास ट्रैक को उधेड़ा जा रहा है। ट्रैक के दोनों ओर लगे पिलरों को अधिकांश जगह से उखाड़ दिया गया है। कार्यदायी संस्था बिना अनुमति के ट्रैक को क्षतिग्रस्त कर रही है।

जुलूस के रूप में जिला मुख्यालय पहुंचे सपाई, दिया ज्ञापन।

जुलूस के रूप में जिला मुख्यालय पहुंचे सपाई, दिया ज्ञापन।
बड़ा आंदोलन करने की दी चेतावनीसपाजनों ने चेतावनी दी है कि साइकिल ट्रैक को दुरुस्त नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी डॉ वीरेंद्र चौहान, पूर्व शहर महासचिव धर्मेंद्र यादव, सलीम शाह, गौरव यादव, सुरेंद्र चौधरी, मुकेश भारद्वाज, यदुवीर यादव, धर्मेंद्र चौधरी, आदिल मिर्ज़ा, विधायक शर्मा, केशव लोधी, हेमंत सिसोदिया, गुड़िया भारती , प्रदीप बघेल आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…

Related posts

बीमारी से तंग महिला ने खाया सल्फास

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में “कारागार कौशल विकास समिति की बैठक आहूत की गयी, जिसमें जिला कारागार के कैदियों को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु उ०प्र० कौशल विकास विभाग के साथ हस्ताक्षरित किये गये एम0ओ0यू0 के क्रम में जनपद स्तर पर गठित की गयी

zeestarnews

नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बांदा ने बताया है कि सर्वसाधारण को एतद्द्वारा सूचित किया जाता है, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन में

zeestarnews

Leave a Comment