

उमाशंकर पाण्डेय, जल योद्वा के साथ ग्राम पंचमपुर में पंचमपुर झील (रक्सी बांध) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पंचमपुर झील में बड़ी-बड़ी घास उगी हुई पायी गयी। बरार नाला के इनलेट को देखा गया जिससे पंचमपुर झील में पानी आ रहा था। जहॉं सफाई का अभाव पाया गया। मौक पर ग्रामवासियों द्वारा बताया गया पंचमपुर झील में रक्सी, मसनी, कहला, धुंधुर, बिरौना, महेवा, पंचमपुर, सिधौंरा आदि गांव आते है तथा झील का क्षेत्र लगभग 150 हेक्टेयर है एवं झील के अन्दर कुछ किसानों द्वारा कब्जा कर खेती की जा रही है तथा झील के नहर कोठी पर लोागों द्वारा कब्जा किया हुआ है। ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि बरार नाले का गहरीकरण तथा सफाई करा दिया जाये तो झील में पानी और तेजी से भरने लगेगा। जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी नरैनी व सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम बनाकर निर्देशित किया गया कि पंचमपुर झील के अन्दर किसानों द्वारा किये गये कब्जें को चिन्हित कर तत्काल कब्जा हटवाया जाये तथा नहर कोठी को भी कब्जा मुक्त कराये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी नरैनी एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पंचमपुर झील में पानी के स्तर को कैसे बढ़ाया जाये तथा पंचमपुर झील को और कैसे विकसित किया जा सकता के सम्बन्ध में संयुक्त स्थलीय निरीक्षण करते हुये विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।