YWP/YAFROYAG2/2020-YAF-YWPRD 1/840460/2026 दिनांक- 23.10.2026 के द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में व्यक्तिगत श्रेणी के अन्तर्गत विवेकानन्द यूथ एवार्ड हेतु चयन की प्रक्रिया पूर्ण की जानी है, जिसके अन्तर्गत युवाओं (पुरुष/महिला) द्वारा राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यों में अद्वितीय एवं सराहनीय योगदान किया गया हो को राज्य सरकार द्वारा व्यक्तिगत श्रेणी का विवेकानन्द यूथ एवार्ड प्रदान किया जायेगा, जिससे ग्रामीण युवाओं को राष्ट्र के विकास की धारा से जोड़ने तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कराए जाने हेतु विवेकानन्द यूथ एवार्ड के अन्तर्गत निर्धारित कार्यक्रमों में उनकी उपलब्धियों के आधार पर पुरस्कृत करने से अन्य युवाओं को इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रमों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।