Zee Star News
Breaking News
Breaking Newsताज़ा खबर

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

 

बाँदा, 28 अप्रैल, 2026-

 

  आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

 

बैठक में उन्होंने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि जल संस्थान एवं जल निगम नियमित जलापूर्ति करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कालिंजर में खराब पानी की टंकी को ठीक कराये जाने एवं जलापूर्ति कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारियों को तत्काल खराब हैण्डपम्पों को ठीक कराये जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने हीटवेब से बचाव हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी पीएचसी/सीएचसी/विद्यालयों में ओआरएस घोल की उपलब्धता रखने के निर्देश दिये। जिन गाॅवों में जलापूर्ति नही हो पा रही है, वहां टैंकरों से पानी की उपलब्धता कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

  उन्होंने निजी स्कूलों में बार-बार पाठ्यक्रम न बदले जाने एवं फीस वृद्धि नही किये जाने के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सभी चिकित्सालयों में पेयजल की समुचित व्यवस्था के साथ जनरेटर का उपयोग किये जाने के निर्देश दिये। जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत प्रशव के उपरान्त मरीज को 48 घण्टे बाद ही डिसचार्ज किये जाने के निर्देश दिये। बीएचएनडी कैम्प नियमित रूप से आयोजित किये जाने तथा सभी गर्भवती महिलाओं की समस्त एएनसी की जांच कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कम्पोजिट विद्यालयों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया। अमृत सरोवर योजना के अन्तर्गत तालाबों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये। जलजीवन मिशन के अन्तर्गत तोडी गयी सडकों को तत्काल ठीक कराये जाने एवं गाॅवों में जलापूर्ति पूर्ण करने के निर्देश दिये। आवास योजना के अन्तर्गत विधवा, वृद्ध एवं दिव्यांगों को प्राथमिकता पर आवास दिलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आश्रम पद्धति विद्यालयों एव दिव्यांग विद्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

  जननी सुरक्षा योजना में जनपद महोबा एवं बाॅदा में प्रगति लाये जाने एवं योजना का लाभार्थियों का समय पर भुगतान किये जाने के निर्देश दिये। फैमिली आईडी बनाये जाने एवं 15वें वित्त आयोग के कार्यों में आपेक्षित प्रगति लाने के लिए जनपद चित्रकूट एवं महोबा के अधिकारियों को निर्देशित किया। आईसीडीएस योजना के अन्तर्गत चित्रकूट, महोबा एवं बाॅदा में सुधार करने के निर्देश दिये। सेतुओं के निर्माण कार्य में तेजी लाये जाने तथा सडक निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराये जाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये। गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कार्य में महोबा एवं चित्रकूट जनपद में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने निराश्रित गौवंशो हेतु गौशालाओं में छाया, पानी, भूसा, चारे की समुचित व्यवस्था रखे जाने निर्देश दिये।

  उन्होंने आईजीआरएस के प्रकरणों का गुणवत्ता के साथ समय से निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाये जाने एवं पुराने वादों का निस्तारण शतप्रतिशत रूप से किये जाने के निर्देश दिये। पैमाइश एवं दाखिल खारिज के मामलों का तत्काल निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये। अविवादित विरासत के मामलों का शीघ्र निस्तारण किये जाने एवं लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कानून व्यवस्था को दुरस्त रखे जाने तथा अपराधियों के विरूद्ध कडी कार्यवाही किये जाने एवं महिला अपराधों पर विशेष नजर रखे जाने के निर्देश दिये।

  बैठक में जिलाधिकारी बाॅदा श्री अमित आसेरी, जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अभिषेक कुमार, जिलाधिकारी महोबा श्रीमती गजल भारद्वाज, जिलाधिकारी चित्रकूट श्री पुलकित गर्ग, अपर आयुक्त प्रशासन श्री अमर पाल सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त श्री अरबिन्द कुमार, समस्त मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related posts

जिला क्षय रोग अधिकारी बांदा ने बताया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत संचालित राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एन०टी०सी०पी०) के अन्तर्गत 09 सितम्बर 2024 से 20 सितम्बर 2024 तक सक्रिय टी०बी० रोगी खोज अभियान (एक्टिव केस फाइन्डिंग अभियान ए०सी०एफ०) चलाया जा रहा है

zeestarnews

आखिर बांदा में क्यों नहीं रुक रही चोरियां चोरों के हौसले बुलंद

zeestarnews

महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल करेंगी बैठक

zeestarnews

Leave a Comment