Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 2 अक्टूबर 2022 को गांधी जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के संबंध में बैठक

 

जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 2 अक्टूबर 2022 को गांधी जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के संबंध में बैठ संपन्न हुईl, बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गत वर्षो की भांति आगामी 2 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगेl

         उन्होंने बताया कि दिनांक 2 अक्टूबर 2022 को गांधी जयंती के अवसर पर प्रातः 6:00 बजे स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा तथा प्रातः 9:00 बजे गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं भजन गायन तथा गांधीजी के जीवन पर आधारित संगोष्ठी का समस्त कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं मैं आयोजन किया जाएगाl इसके पश्चात गांधीजी के जीवन संघर्ष उनकी देश सेवा एवं उनके जीवन मूल्यों पर आधारित संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगाl प्रातः 9:30 बजे नगर पालिका परिषद बांदा में गांधी जी की मूर्ति पर जिलाधिकारी द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा तथा प्रातः 10:00 बजे वार्ड नंबर 1 खाई पार, वार्ड नंबर 4 कौशलपुरी एवं वार्ड नंबर 2 कपरिया मोहाल में विशेष सफाई कार्यक्रम का आयोजन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर मजिस्ट्रेट के सहयोग से कराया जाएगाl इसके पश्चात प्रातः 9:30 बजे जिला स्टेडियम से दौड़ प्रतियोगिता का अभी आयोजन किया जाएगा l10:30 बजे जिला अस्पताल में रोगियों को फल वितरण मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बांदा के द्वारा तथा जिला कारागार बांदा में कैदियों को फल एवं मिष्ठान का वितरण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम अधीक्षक जिला कारागार बांदा के द्वारा कराया जाएगा इसके पश्चात प्रातः 11:00 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा विद्यालयों में गांधी जी पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगाl जिलाधिकारी ने गांधी जयंती के अवसर पर तहसील में उप जिलाधिकारी, ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी एवं नगर पालिका नगर पंचायतों में अधिशासी अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम सभाओं में डीपीआरओ को भी गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कराए जाने के निर्देश दिएl

        बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट सहित जनपद के विद्यालयों के प्रधानाचार्य जिला विद्यालय निरीक्षक बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेl

Related posts

मजदूरों में नाबालिग भी थे शामिल, गांव आने पर बताया जो वादा किया वह नहीं निभाया, जारी रहा शोषण

zeestarnews

जिला उद्यान अधिकारी बांदा श्री राजेंद्र कुमार ने बताया है कि केन्द्र सरकार के द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा 

zeestarnews

Leave a Comment