Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

स्वच्छता कार्यक्रम केे अन्तर्गत विकास खण्ड बडोखर खुर्द के ग्राम पंचायत डिंगवाही के अमृत सरोवर में स्वच्छता

बांदा, 23 सितम्बर, 2022-
मा0 प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोेदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद में 17 सितम्बर, 2022 से 02 अक्टूबर, 2022 तक चलने वाले सेवा पखवाडा कार्यक्रम के अन्तर्गत आज जिलाधिकारी  अनुराग पटेल ने स्वच्छता कार्यक्रम केे अन्तर्गत विकास खण्ड बडोखर खुर्द के ग्राम पंचायत डिंगवाही के अमृत सरोवर में स्वच्छत अभियान चलाकर पूरे सरोवर के किनारे साफ-सफाई करायी। उन्होंने सरोवर के किनारे स्वयं फावडे से सफाईकर्मियों के साथ जलकुम्भी एवं गन्दगी की सफाई की। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि इस सरोवर के चारो ओर के किनारों पर जिन लोंगो ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है, उसको तत्काल हटाकर तालाब के चारो ओर 05 फुट का मार्ग बनाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ए0डी0ओ0 पंचायत को निर्देश दिये कि कूडे-कचरे को किसी अन्य स्थान पर एकत्र करके कम्पोस्ट खाद बनायेे जाने की व्यवस्था की जाए।
जिलाधिकारी ने पूरे अमृत सरोवर के किनारों का गहनता से निरीक्षण करते हुए तालाब में नई तैयार जलकुम्भी को हटवाया तथा पूरे सरोवर की अभियान चलाकर सफाई करायी। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करतेे हुए कहा कि अपने घरों का कूडा व गन्दगी अमृत सरोवर में किसी भी स्थिति में नही डालें। उन्होंने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि गाॅव में एक स्थान चिन्हित कर कूडे को एकत्र करायें। उन्होंने सरोवर के किनारे कूडे का कन्टेनर भी गन्दगी व कूडा डालन के लिए लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी एवं तहसीलदार तथा लेखपाल को निर्देश दिये कि जो लोग कल तक अवैध अतिक्रमण को नही हटातें हैं, तो उनके अवैध अतिक्रमणों को प्रत्येक दशा में हटाया जाए।
सफाई अभियान के दौरान खण्ड विकास अधिकारी बडोेखर श्री अजय कुमार पाण्डेय, ग्राम प्रधान रामऔतार, ए0डी0ओ0 पंचायत व लेखपाल सहित ग्रामीण उपस्थित रखे

Related posts

जयहिंद-जयभारत केसाथ प्राथमिक विद्यालय खुरहंड मे बच्चों को सुरक्षित यातायात संबंधी शपथग्रहण कार्यक्रम कराया गया

zeestarnews

जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के अन्तर्गत विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

गौ रक्षा समिति ने की केन नदी की आरती एवं शौर्य दिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलित किया

zeestarnews

Leave a Comment