Zee Star News
Breaking News
Breaking News

मोरम से भरा ओवरलोड ट्रक सड़क किनारे पलटने से एक मासूम बच्चा की मौत, पांच घायल

*ब्यूरो चीफ बांदा / राहुल द्विवेदी*

 

स्लग- मोरम से भरा ओवरलोड ट्रक सड़क किनारे पलटने से एक मासूम बच्चा की मौत, पांच घायल।

 

एंकर – बांदा जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत औगासी गांव पर बालू से भरा ओवरलोड ट्रक सड़क के किनारे पलट गया, वहां पर मौजूद कुछ लोग बालू से भरे ट्रक के चपेट पर आ गए, जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। और प्रशासन को सूचना दिया, मौके पर पहुंचे बबेरू उपजिलाधिकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और क्रेन मशीन और जेसीबी के माध्यम से रेस्क्यू चालू कर दिया जिसमें से 5 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसमें एक मासूम बच्चे की डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं 4 लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया है। और अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

 

वीओ- मामला बांदा जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र के औगासी गांव का है। जहां पर यमुना नदी के पक्के पुल के 100 मीटर के पहले बस्ती के अंदर बालू से भरे ओवरलोड ट्रक सड़क के किनारे पलट गया, वहां पर मौजूद गुलाब पुत्र बाबूलाल निषाद 48 वर्ष, सुरतिया पत्नी बाबूलाल 75 वर्ष निवासी औगासी, मनीष पुत्र स्वयंबर 30 वर्ष निवासी मंठा, विद्या देवी पत्नी राजकुमार उम्र 45 वर्ष, अंशु पुत्र रवि उम्र 2 वर्ष दब गए, जैसे आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी रावेंद्र सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश सिंह एवं मरका थाना व बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे,और जेसीबी क्रेन मशीन से रेस्क्यू ऑपरेशन चालू कराया। जिसमें इन सभी लोगों को बाहर निकाला और नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद 4 लोगों को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। वही अंशु पुत्र रवि को मृत घोषित कर दिया है। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।और अभी भी फतेहपुर की तरफ से जो भी साधन आ रहे हैं। उनको पुल के पहले ही रोक दिया गया है। जिसमें दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है, और अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Related posts

जिलाधिकारी महोदया, बाँदा श्रीमती जे0रीभा के नेतृत्व में सांडी मोरम खनन खण्ड संचालक श्री हिमांशू मीणा व खपटिहाकला मोरम खण्ड संचालक श्री मनोज कुमार की खदानों का आज दिनांक-29.03.2025 को अपराहन औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें सांडी खनन खण्ड में 12 ऐसे वाहन पाए गये जो ओवर लोड अथवा एक्सटेन्डेड बॉडी अथवा टेम्पर्ड नम्बर प्लेट के थे

zeestarnews

रामनवमी के अवसर पर कई राज्यों में हिंसा की खबरें हैं।तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के चारमीनार में हिंसा की खबर

zeestarnews

सफाई नहीं मिली तो होगी सख्त कार्रवाई जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज

zeestarnews

Leave a Comment