बांदा, 16 नवम्बर, 2022-
आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा/इलेक्ट्रोलर रोल आबजर्बर श्री आर0पी0 सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय चित्रकूटधाम मण्डल बांदा में मा0 सांसद/विधायक एवं समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहर्ता दिनांक 01 जनवरी, 2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुर्नरीक्षण के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मण्डलायुक्त ने जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अहर्ता दिनांक 01 जनवरी, 2023 के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों की विधानसभा


बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन श्री अमर पाल सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी जिनमें जिला संयोजक भा0ज0पा0, जिलाध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, जिला प्रभारी ब0स0पा0, राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा समाजवादी पाटी बांदा, सहित जिला उपाध्यक्ष भा0ज0पा0 हमीरपुर बैठक में उपस्थित रहे एवं अपने-अपने महत्वपूर्ण निर्वाचन से सम्बन्धित सुझाव भी दिये।