Zee Star News
Breaking News
Breaking News

पत्रकार के विरुद्ध जनपद सीईओ की अमर्यादित टिप्पणी से नाराज पत्रकारों ने सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा

*पत्रकार के विरुद्ध जनपद सीईओ की अमर्यादित टिप्पणी से नाराज पत्रकारों ने सीईओ के खिलाफ खोल मोर्चा,मुख्यमंत्री और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन एसडीएम और थाना प्रभारी को सौंपकर सीईओ के खिलाफ की कार्यवाही की मांग*

 

*विजुअल, बाइट*

*रिपोर्ट, श्रीधर पटेल*

*मो.9621980680*

*सेंटर, मझगंवा/सतना*

 

 

*एंकर* सतना जिले की मझगंवा जनपद पंचायत में पदस्थ सीईओ द्वारा पत्रकार के विरुद्ध शोशल मीडिया में की गई अमर्यादित टिप्पणी से नाराज मझगंवा तहसील के पत्रकारों द्वारा एकजुट होकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन थाना प्रभारी मझगंवा को सौंपकर जनपद सीईओ के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई है साथ ही कार्यवाही न होने की स्थित में सभी सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार का ऐलान किया गया है।

 

*वीओ* पूरा मामला जिले की मझगंवा जनपद पंचायत का है।जनपद पंचायत की मुख्यालय का है मझगंवा जनपद पंचायत सीईओ सुलब सिंह पूसाम इसके पहले भी अपनी कारगुजारियों के चलते काफी चर्चित रहे हैं। बीते वर्षों में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा सिंगरौली जिले की चितरंगी में भरे मंच से सुलब सिंह को लताड़ लगाई गई थी।साथ ही मंच से ही इन्हें जिले से बाहर भेजने के आदेश दिए गए थे।बावजूद इसके जनपद सीईओ सुलब सिंह पूसाम अपनी आदतों से यहां भी बाज नही आए।और भ्रष्टाचारों के उजागर होने से बौखलाकर पत्रकार के ऊपर ही अमर्यादित टिप्पणी कर डाली।जिससे नाराज होकर पत्रकारों द्वारा ज्ञापन सौंपकर कारवाही की मांग की गई है।इस मामले पर मझगंवा एसडीएम पी एस त्रिपाठी द्वारा कहा गया कि ज्ञापन मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा जाएगा।साथ ही पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

 

बाइट – पी एस त्रिपाठी, एसडीएम मझगंवा।

Related posts

आतंकी संगठन अलकायदा ने अपनी पत्रिका में भारत के खिलाफ जहर उगला

zeestarnews

जिला उद्योग बांधों की जिलाधिकारी के नेतृत्व में हुई बैठक

zeestarnews

आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में दक्षिणांचल विद्युत निगम लि0 के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी

zeestarnews

Leave a Comment