जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में मासिक विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उन्होंने जन आरोग्य योजना के आयुष्मान गोल्डन कार्ड की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाये जाने हेतु आगामी दिनांक 21 नवम्बर, 2022 से ब्लाकवार गाॅवों में एवं नगर पंचायतों के क्षेत्रों में कैम्प आयोजित कर कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि इन कैम्पों में प्राथमिकता पर अन्त्योदय लाभार्थियों एवं छूटे हुए लोंगो के आयुष्मान कार्ड बनाये जायें। उन्होंने कडे निर्देश दिये कि यदि जो बी0एल0ई0 एवं पंचायत सहायक तथा सम्बन्धित कर्मचारी अपने कार्यों को नही करेंगे उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग की नई सड़कों के निर्माण की समीक्षा की, जिसमें बताया गया कि 128 कार्य किये जाने थे, जिनमें 17 कार्य पूर्ण हो गये हैं तथा अन्य कार्य निर्माणाधीन हैं। जिलाधिकारी ने इस माह 30 नवम्बर तक प्रत्येक दशा में सड़कों को गड्ढामुक्त किये जाने के कार्य को पूर्ण किये जाने के साथ इसी माह में 20 नये कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिये। उन्होंने सेतु निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि निर्माणाधीन सेतुओं के अन्तर्गत जिन 02 सेतु के कार्य पूर्ण हो गये हैं उनमें एक सेतु में बचे एप्रोच रोड का निर्माण कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करायें तथा विकास खण्ड बिसण्डा के ग्राम भदावल के सेतु का निर्माण कार्य मार्च, 2023 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने खटान पाइप पेयजल परियोजना के सम्पर्क रोड का निर्माण कार्य भी कराये जाने के सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने नहरों में टेल तक पानी की उपलब्धता की समीक्षा की, जिसमें बताया गया कि 207 टेलों मे से 205 टेलों तक पानी पहंुच रहा है। उन्होंने सिल्ट सफाई का कार्य टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण कर समय से कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने नव निर्माणाधीन किये जाने वाले आॅगनबाडी केन्द्रों के निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारम्भ कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत स्वरोजगार हेतु लम्बित आवेदनों का बैंको के द्वारा समन्वय कर पात्र लाभार्थियों को शीघ्र ऋण दिलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने परिवार नियोजन कार्यक्रम में तेजी लाये जाने के साथ कैम्प आयोजित कर लक्ष्य को पूर्ण करने तथा जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता को सुनिश्चित रखने के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित रखने, गौवंश को संरक्षित किये जाने, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी तथा ग्रामीण का लाभ दिलाये जाने आदि कार्यों के साथ अन्य विभागों के विकास से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा की गयी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे