Zee Star News
Breaking News
अन्य

मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला औद्यानिक मिशन समिति/जनपद स्तरीय कियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न हुई

, 2 अगस्त, 2024-

 

मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला औद्यानिक मिशन समिति/जनपद स्तरीय कियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न हुई

 

 

बैठक में एकीकृत बागवानी मिशन योजना के अन्तर्गत पुष्प की खेती पुष्प क्षेत्र विस्तार कार्यकम के अन्तर्गत लघु एवं सीमान्त कृषकों को प्रति हे० 16 हजार रूपये एवं अन्य कृषकों को प्रति हे0 10 हजार रूपये अनुदान दिये जाने हेतु तथा मसाला क्षेत्र विस्तार एवं शंकर डाइब्रिड सब्जी खेती में प्रति हे0 20 हजार का अनुदान किसानों को प्रदान किये जाने की योजना का जनहित में व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने बागवानी में मशीनीकरण जिसके अन्तर्गत ट्रैक्टर 20 एचपी तक रूपये 01 लाख, पावर ट्रिलर 8 बीएचपी से कम में 50 हजार एवं 8 बीएचपी व उससे अधिक में 75 हजार का अनुदान योजना के अन्तर्गत प्रदान किया जाता है। इसी प्रकार जैविक खेती कार्यक्रम एवं पोस्ट हार्वेस्ट के अन्तर्गत बर्मी कम्पोस्ट में भी किसानों को अनुदान दिये जाने की योजना है।

 

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अन्तर्गत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किसानों को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए 35 प्रतिशत या अधिकतम एक लाख का अनुदान तेल स्पेलर फ्लोर मिल, राइस मिल, दाल मिल. दूध डेरी उत्पाद में दिया जाता है। इसी प्रकार पर ड्राप मोर काप माइको एरीगेशन के अनतर्गत ड्रिप स्प्रिन्कलर मिनी माइ‌को पोर्टेबल स्प्रिन्कलर प्राप्त करने के लिए किसानों को upmip.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कृषकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम एकीकृत बागवानी विकास योजना के अन्तर्गत 2.6 लाख की धनराशि भी किसानों के प्रशिक्षण हेतु व्यवस्था की गयी है।

 

 

Related posts

नगर पालिका अतर्रा की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं क्षेत्र वासियों को नगर वासियों को देशवासियों को

zeestarnews

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, क्षेत्रीय कार्यालय बांदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर महुआ ब्लॉक में आयोजित की गई एकता दौड़

zeestarnews

आबकारी विभाग बांदा ने छापेमारी में पकड़ी अवैध शराब

zeestarnews

Leave a Comment