Zee Star News
Breaking News
सोशल वायरल

छत्तीसगढ़ की पुलिस ने स्कूली छात्राओं को गुड टच बैड टच की दी जानकारी पुलिस से कैसे सहायता करें इस पर भी दी गई जानकारी

 

⏺️ स्कूली छात्रो को दिनांक 17.11.22 को चौकी नैला का भ्रमण कराया गया ।

⏺️ स्कूली छात्रों को थाना के सामान्य कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी दी गई ।

⏺️ साथ ही गुड टच, बेड टच , साईबर संबंधी अपराधों के संबंध में जानकारी देकर यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में समझाईश दी गई ।

            ⏩दिनांक 17.11.22 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरखों के स्कूली बच्चों को बाल सुरक्षा सप्ताह के चतुर्थ दिवस में साप्ताहिक कार्य योजना रोस्टर अनुसार पुलिस चौकी नैला का भ्रमण कराया गया । स्कूली छात्र / छात्राओं को पुलिस की सामान्य कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराया गया । निरीक्षक रीना नीलम मिंज द्वारा स्कूली बच्चों को मोहर्रिर , दिवस अधिकारी और थाने में उपस्थित स्टाफ के कार्यों का संक्षिप्त जानकारी दिया गया । बच्चों को थाने के मालखाने , हवालात तथा आर्म्स रूम दिखाया गया तथा वर्तमान में पुलिस द्वारा प्रयोग किये जाने वाले हथियारों के संबंध में जानकारी दी गई ।

       ⏩ साथ ही चौकी प्रभारी द्वारा बच्चों को गुड टच, बेड टच , मानव तस्करी , पाक्सो एक्ट से संबंधित विषयों की जानकारी दी गई । कभी डायल 112 में काल कर पुलिस की सहायता लेने के संबंध में अवगत कराया गया । बच्चों को नशा पान से दूर रहने , यातायात नियमों का पालन करने एवं साईबर के बारे में जागरूक किया गया ।

 

 

Related posts

नव वर्ष व मकर संक्रांति कि सभी क्षेत्रवासियों देशवासियों को हार्दिक बधाई

zeestarnews

ग्रेनो प्राधिकरण में विजिलेंस सेल को किया गया अलर्ट: प्राधिकरण का कोई कर्मचारी करे परेशान करे तो करें कॉल ,शिकायत के लिए ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर जारी

cradmin

इससे अच्छी पोस्ट मैंने अपनी ज़िंदगी में आज तक नही पढ़ी, आप भी जरूर पढियेगा, 😭

zeestarnews

Leave a Comment