Zee Star News
Breaking News
Breaking News

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन ने आज विकास खण्ड बिसण्डा के (गौतम पुरवा) ग्राम पुनाहुर में गौशाला का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान गौशाला में 188 गौवंश संरक्षित पाये गये। उन्होंने गौवंशो को ठण्ड से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्था शीघ्र कराये

 

 

बांदा, 23 नवम्बर, 2022-

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन ने आज विकास खण्ड बिसण्डा के (गौतम पुरवा) ग्राम पुनाहुर में गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 188 गौवंश संरक्षित पाये गये। उन्होंने गौवंशो को ठण्ड से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्था शीघ्र कराये जाने तथ गौवंशों को भूसा के साथ हरा चारा की व्यवस्था भी कराये जाने के निर्देश दिये। गौशाला में पेयजल हेतु समरसेबल संचालित पाया गया। उन्होंने गौवंशों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण के सम्बन्ध में गौशाला के केयर टेकर से जानकारी करते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि गौवंशों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य किया जाए तथा उन्होंने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी अतर्रा को निर्देश दिये कि आस-पास के गाॅवों में चारागाह की भूमि को सचिव व लेखपाल द्वारा चिन्हित कर खाली भूमि पर हरे चारे की शीघ्र व्यवस्था की जाए। उन्होंने ग्राम प्रधान को कहा कि किसानों को गौवंशो की सुपुर्दगी करायें, सुपुर्दगी हेतु 15 गौवंश तैयार हैं। किसानों द्वारा गौवंश सुपुर्दगी लेने हेतु चारे आदि के लिए 900 रूपये प्रतिमाह भी दिया जाता है। निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

एकता नर्सिंग होम बबेरू जोकि आम आदमी के मौत का अड्डा बना अधिकारी क्यों नहीं कर रहे कार्रवाई कहीं भ्रष्टाचार में लिप्त कुनबा डॉक्टर को बचाने का प्रयास तो नहीं कर रहे

zeestarnews

किया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन ज्यादा से ज्यादा जनता को अवगत कराएं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

zeestarnews

सड़क सुरक्षा नियमों की सरेआम धज्जियाँ उड़ा रहा प्राइवेट विद्यालय प्रबंधक–* [स्कूली गाड़ियों में ठूंस ठूंस कर बैठाया जा रहा बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की खुलेआम उड़ रहीं धज्जियां खबर चलाने पर पत्रकार पर दर्ज करा रहा फर्जी मुकदमा

zeestarnews

Leave a Comment