Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

जन आरोग्य योजना में बने 650 कार्ड

*जन आरोग्य योजना में बने 650 कार्ड

अतर्रा संवाददाता। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर अतर्रा में आधा दर्जन संचालित केंद्रों में लगभग 650 आयुष्मान( गोल्डन कार्ड) बनाए गए। बनाने का अभियान जारी है।

उक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका परिषद अतर्रा के अधिशासी अधिकारी राम सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी के आदेश पर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत नगर स्थित 25 वार्ड के 1085 परिवारों जो अंत्योदय कार्ड के पात्र धारक हैं । उनके प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं कार्ड बनाने का सिलसिला नगर के आधा दर्जन सरकारी राशन विक्रेता के यहां बनाए जा रहे हैं। श्री सिंह ने बताया कि वैसे तो आधा दर्जन से अधिक राशन विक्रेता कोटेदारों को आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन वर्तमान में आधा दर्जन केंद्रों पर ही कार्ड बनाए जा रहे हैं। यह भी बताया कि 5 दिनों के अंतराल में 650 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके बनाने का अभियान जारी।

Related posts

कांग्रेसियों ने बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेश गौरव यात्रा निकाली यात्रा 15 अगस्त तक निरंतर

zeestarnews

परिषदीय शिक्षकों को दी जा रही सशुल्क कैशलेस चिकित्सा बीमा योजना के विरोध में सौंपा ज्ञापन

zeestarnews

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन में बढ़-चढ़कर लें हिस्सेदारी अभिताभ यादव एडीएम

zeestarnews

Leave a Comment