Zee Star News
Breaking News
अन्य

आयुक्त चित्रकूट धाम मण्डल,बाँदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में आज मण्डलीय पेंशन अदालत तथा से0नि0 अधिकारियों/कर्मचारियों के लम्बित देयकों हेतु प्राप्त शिकायती पत्रों पर जनसुनवाई आयुक्त कार्यालय में सम्पन्न हुई

 

 

बांदा, 01 दिसम्बर, 2022-आयुक्त चित्रकूट धाम मण्डल,बाँदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में आज मण्डलीय पेंशन अदालत तथा से0नि0 अधिकारियों/कर्मचारियों के लम्बित देयकों हेतु प्राप्त शिकायती पत्रों पर जनसुनवाई आयुक्त कार्यालय में सम्पन्न हुई। पेंश अदालत में आयुक्त ने कहा कि सेवा निवृत्त हो चुके अधिकारियों/कर्मचारियों के पेंशन से सम्बन्धित प्रकरण अधिक दिनों तक लम्बित न रहने पायें, उनके देयकों का समय से निस्तारण किया जाए, इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

मण्डलीय पेंशन अदालत तथा से0नि0 अधिकारियों/कर्मचारियों के लम्बित देयकों हेतु प्राप्त शिकायती पत्रों पर जनसुनवाई के दौरान 11 प्रकरणों (नये-2 पुराने – 9) में से 01 प्रकरण मौके पर आयुक्त द्वारा निस्तारण किया गया, जिसमें श्री राम लखन सिंह से०नि० पशुधन प्रसार अधिकारी, कार्यालय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बांदा का सामान्य भविष्य निधि का प्रकरण निस्तारित किया गया।

पेंशन अदालत के 06 प्रकरणों (नये-0 पुराने – 6) में से 01 प्रकरण मौके पर निस्तारित किया गया, जिसमें श्रीमती नर्वदा तिवारी, से०नि० महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी चित्रकूट का पेंशन, बीमा एवं जी०पी०एफ० सम्बन्धी प्रकरण है। इस प्रकार कुल 17 प्रकरणों में से 02 प्रकरण मौके पर निस्तारित हुये तथा शेष अनिस्तारित प्रकरणों के समयान्तर्गत निस्तारण हेतु आयुक्त द्वारा सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए गए।

पें शन अदालत की कार्यवाही में श्री अमर पाल सिंह, अपर आयुक्त (प्रशासन), श्री दिनेश बाबू, संयुक्त/अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन चित्रकूटधाम मण्डल बांदा, श्री विनोद सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक, बाँदा एवं श्री अभिषेक यादव वित्त एवं लेखाधिकारी (मा० शि०) बांदा तथा वादी एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास खण्ड में संचालित विभिन्न योजनाओं तथा जिला पोषण समिति एवं शिक्षा अनुश्रवन समिति की बैठक संपन्न हुई

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में रवी विपणन वर्ष 2023-24 में गेहॅू खरीद हेतु तैयारी एवं गेहॅू खरीद केन्द्रों को संचालित कराये जाने के सम्बन्ध मेें बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत खटान एवं अम्लीकौर पाइप पेयजल की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment