Zee Star News
Breaking News
अन्य

बांदा कलयुगी बेटे ने मां को पत्थर से कूचकर उतारा मौत के घाट*

बांदा कलयुगी बेटे ने मां को पत्थर से कूचकर उतारा मौत के घाट*

 

बांदा ब्यूरो बालेन्द्र कुमार तिवारी

 

 

बांदा। चारपाई पर सो रही वृद्ध मां को बेटे ने दबोच लिया। उसकी पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी। शव को चारपाई के नीचे लिटाकर फरार हो गया। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब उसकी नातिन खाना देने पहुंची। देखा तो वह खून से लथपथ पड़ी हुई थी। शव देखते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि बड़े भाई की तहरीर पर छोटे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

 

बिसंडा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर का मामला

 

बिसंडा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी शिवकलिया (75) पत्नी छोटा प्रसाद शनिवार की रात घर में सो रही थी, तभी उसके छोटे पुत्र रामू ने उसे दबोच लिया। उसके सिर पर पत्थर से कई वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत होने के बाद रामू ने शव को चारपाई के नीचे लिटा दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी उस वक्त हुई, जब उसकी नातिन अंजली शिवकलिया को भोजन देने गई। देखा तो दादी चारपाई के नीचे खून से लथपथ पड़ी हुई थी।

 

शनिवार को ससुराल से लौटा था युवक

 

व देखते ही वह चीख पड़ी। घर आई अंजली ने दादी की मौत की खबर अपने पिता को बताई। मौत की खबर मिलते ही परिजन और पड़ोस के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर थानाध्यक्ष आनंद सिंह मौके पर पहुंच गए और पूछतांछ करने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि रामू कुछ दिमागी रूप से परेशान रहता था। बड़े भाई लाला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसको गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

Related posts

प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में कृषि विभाग प्रांगण बॉदा में मनाया

zeestarnews

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश के 18 मंडलों में मंडल स्तर पर प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था

zeestarnews

Redmi Note New Smartphone : रेडमी का 6700mAh बैटरी समेत 220MP कैमरा वाला 5g फ़ोन

zeestarnews

Leave a Comment