Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

जिलाधिकारी दीपा रंजन ने सिमौनी धाम मेले का लिया जायजा 

जिलाधिकारी दीपा रंजन ने सिमौनी धाम मेले का लिया जायजा

 

 

 मेले में विभिन्न विभागों के द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का शुभारम्भ कर स्थलीय निरीक्षण किया।

 

 

 

 

 

बबेरू बांदा, 15 दिसम्बर,

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने आज दिनांक 15, 16 व 17 दिसम्बर, 2022 तक चलने वाले पौराणिक सिमौनी बाबा मेले में विभिन्न विभागों के द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का शुभारम्भ कर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सिमौनी धाम मेला स्थल का अवलोकन करते हुए राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, (नाबार्ड) कृषि विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी, सूचना एवं जनसंम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से सम्बन्धित प्रदर्शनी, सांइस विजन के अन्तर्गत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार प्रदर्शनी का विधिवत फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनियों का अवलोकन करते हुए मेले में प्रदर्शित किये गये उत्पादों एवं कृषि विभाग के द्वारा बर्मी कम्पोस्ट तथा प्राकृतिक खेती किये जाने हेतु अधिक से अधिक कृषकों को जागरूक किये जाने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत आयोजित प्रदर्शनी (शजर पत्थर), उ0प्र0 नेडा (सौर्यऊर्जा) तथा राजकीय फल संरक्षण उ0प्र0 ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के द्वारा तैयार किये गये उत्पादों का अवलोकन करते हुए ग्रामीण स्तर पर तैयार किये गये इन स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बिक्री में सहायता प्रदान करने एवं उत्पादकों को और प्रोत्साहित किये जाने के निर्देश दिये, जिससे कि उनको लाभ प्राप्त हो और वह अपना जीविकोपार्जन बेहतर रूप से कर सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि इस पौराणिक सिमौनीधाम मेेला में विभिन्न विभागों के द्वारा दिनांक 15 दिसम्बर से 17 दिसम्बर, तक विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के स्टाल के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की आम-जन-मानस को जानकारी दी जा रही है, इसका मेले में आने वाले अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। मेला परिसर में गरीब लाभार्थियों के लिए 05 लाख तक निःशुल्क चिकित्सा हेतु आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाये जाने की भी व्यवस्था की गयी है। इसके अतिरिक्त उ0प्र0 खादी ग्रामोद्योग, पशु पालन, लघु सिंचाई, उद्यान, मत्स्य आदि अन्य विभागों की प्रदर्शनियोें का भी अवलोकन किया गया।

  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी बबेरू एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

श्री सम्मेद शिखरजी सिद्ध क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित करने के केंद्र सरकार के शासनादेश को वापस लेने हेतु जैन समाज ने ज्ञापन दिया

zeestarnews

https://youtu.be/q1aXT9xc3Ok

zeestarnews

IIT के 55 वें दीक्षांत में उत्साहित दिखे स्डूडेन्ट्स: कानपुर के दो स्टूडेंट्स को किया गया सम्मानित, 51 श्रेणियों में दिए गए अवार्ड और मेडल, 21 को उत्कृष्ट पीएचडी थीसिस अवार्ड भी दिए

cradmin

Leave a Comment