Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों को, कैरियर बनाने के दिए टिप्स

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों को, कैरियर बनाने के दिए टिप्स

 

 

 

बांदा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा द्वारा बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज बांदा में मोटिवेशनल एवं कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में विद्यार्थियों को उनके कैरियर के संबंध में केसीएनआईटी के स्टूडेंट वेलफेयर मैनेजर व मोटिवेशनल स्पीकर श्याम जी निगम छात्रों को टिप्स दिए और जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई सुझाव दिए। सेमिनार में

9वीं, 10वी, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मराज एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, बांदा के संगठन मंत्री तरूण बाजपेयी तथा केसीएनआईटी के स्टूडेण्ट वेलफेयर मैनेजर व मोटिवेशनल स्पीकर श्याम जी निगम ने सरस्वती प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर

विद्यार्थियों को उनके कैरियर के सम्बन्ध में मोटिवेशनल स्पीकर श्याम निगम ने उन्हें टिप्स दिए। जिसमें उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वंय से बातें करना सीखना चाहिए एवं समय-समय पर स्व मूल्यांकन कर अपनी कमियों को पहचान कर उनको दूर करने का प्रयास कर inना चाहिए। हर छात्र में क्षमताएं होती है। उन्हें निखार कर ही हम अपने आप को आई एम द बेस्ट कह सकते है।

कैरियर से सम्बन्धित प्रश्नों के उत्तर देते हुए उन्होंने ने कहा कि छात्र जिस विषय में अच्छा करते है या जिसमें उन्हें ज्ञान हो, उसी विषय में अपनी योग्यता को बढायें। यह योग्यता ही हमें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराती है औरं समाज में हमारी विशेष पहचान बनाने में सहायक होती है। कैरियर का चुनाव हमें अपनी योग्यता एवं समझ से करना चाहिए न कि किसी के कहने या देखा-देखी पर, तभी हम सफल हो सकेंगे।

इ स मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, बांदा विद्यालय के 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, बांदा के नगर मंत्री आशीष पाण्डे व नगर सहमंत्री शिवा तिवारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

लघु उद्योगों को दिया जाएगा बढ़ावा

zeestarnews

राजस्थान की घटना से जिले की पुलिस अलर्ट: पैदल मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील की, सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चला

cradmin

इलाहाबाद- झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 सम्बन्धी बैठक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी/जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment