Zee Star News
Breaking News
अन्य

प्रेस विज्ञप्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

प्रेस विज्ञप्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

 

आज दिनांक 21.12.2022 को माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेश एवं माननीया जिला जज / अध्यक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा के निर्देशानुसार आगामी दिनांक 11 फरवरी, 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु श्रीमान मोहम्मद कमरुज्जमा खॉन, प्रथम – अपर जिला जज, बांदा के विश्राम कक्ष में न्यायिक अधिकारीगण की बैठक आहूत की गयी। बैठक में आगामी आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण हेतु अधिक से अधिक वाद चिन्हांकित किये जाने के सम्बंध में चर्चा की गयी। इस बैठक में श्रीमान गुनेन्द्र प्रकाश, अपर जिला जज ( ई०सी० एक्ट) बांदा, श्रीमान बी०डी० गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा एवं श्रीमान नदीम अनवर, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बांदा उपस्थित रहे।

 

अतः वादकारियों एवं अधिवक्ताओं से अनुरोध है कि आगामी दिनांक 11 फरवरी, 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में संस्वीकृति व सुलह के आधार पर अपने अपने वादों का निस्तारण कराकर लोक अदालत का लाभ उठायें । जारी प्रेस विज्ञप्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा ।

 

I

Related posts

जिलाधिकारी बांदा श्री अनुराग पटेल द्वारा प्रशासन-पोषण-पाठन अभियान के अन्तर्गत गोद लिये प्राथमिक विद्यालय, डिंगवाही तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय (कम्पोजिट 1 से 8 तक), कतरावल क्षेत्र बड़ोखरखुर्द का औचक निरीक्षण एवं पठन-पाठन की गुणवत्ता को देखा गया

zeestarnews

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बांटी राहत सामग्री

zeestarnews

अब निगरानी में बटेगी डीएपी खाद”

zeestarnews

Leave a Comment