Zee Star News
Breaking News
मनोरंजन

कार्यालय पुलिस अधीक्षक बांदा

 

दिनांक- 06.01.2023

कार्यालय पुलिस अधीक्षक

 

➡️पुलिस लाइऩ बांदा में चल रहे परमवीर सुपर लीग (डे-नाइट) टूर्नामेंट का कल दिनांक 07.01.2023 को कैप्टन विक्रम बत्रा फाइटर्स (पुलिस-11) और मेजर शैतान सिंह शूटर्स (जनप्रतिनिधि-11) के बीच खेला जायेगा दूसरा सेमीफाइनल ।*

विवरण-* जनपद बांदा में पहली बार डे-नाइट टूर्नामेंट दूधिया रोशनी में पुलिस लाइन बांदा के शानदार क्रिकेट ग्राउंड में दिनांक 25.12.2022 से खेला जा रहा है । कल दिनांक 07.01.2023 को प्रतियोगिता के दूसरा सेमीफाइनल मैच कैप्टन विक्रम बत्रा फाइटर्स (पुलिस-11) और मेजर शैतान सिंह शूटर्स (जनप्रतिनिधि-11) के बीच दोहपह 01.00 बजे से खेला जायेगा । पुलिस-11 पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अभिनंदन की कप्तानी में तथा जनप्रतिनिधि-11 विधायक सदर श्री प्रकाश द्विवेदी जी की कप्तानी में अपना दमखम दिखाने उतरेगी । वहीं प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में वीर अब्दुल हमीद लांचर्स ने मेजर धन सिंह थापा डिस्ट्रायर्स को 40 रनों से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली । खेले गये पहले सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए वीर अब्दुल हमीद ने 20 ओवर में 06 विकेट खोकर 157 रन बनाये । टीम की ओर से रवि कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों पर 81 रन बनाये । लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजर धन सिंह थाना टीम 17.2 ओवर में 117 रन पर ही ऑल ऑउट हो गई । वीर अब्दुल हमीद टीम के बल्लेबाज रवि कुमार के मैन-ऑफ-द-मैच चुना गया ।

Related posts

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा श्री अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत सतत् विकास लक्ष्य, ग्राम पंचातय विकास योजना एवं पंचायत डेवलपमेंट इन्डेक्स विषयक जनपद स्तरीय अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयुक्त कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुआ

zeestarnews

जिला अध्यक्ष कांग्रेस ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी

zeestarnews

*CYCLATHON EVENT[साइक्लथॉन इवेंट ]

zeestarnews

Leave a Comment