Zee Star News
Breaking News
अन्य

कार्यालय जिला विक सेवा प्राधिकरण, बांदा 

कार्यालय जिला विक सेवा प्राधिकरण, बांदा

 

बांदा दिनांक 10.01.2023 | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीया जिला जज / अध्यक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा श्रीमती कमलेश कच्छल जी के निर्देशन में आज दिनांक 10.01.2023 को दोपहर 01:00 बजे जिला अस्पताल, बांदा में स्थित वन स्टॉप सेण्टर का निरीक्षण श्री बी०डी० गुप्ता, सचिव – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा द्वारा किया गया ।

 

निरीक्षण के समय पुलिस थाना कोतवाली नगर, बांदा में पंजीकृत मु0अ0सं0022/2023, अन्तर्गत धारा – 363 व 364 भा.द.सं. की पीड़िता जिसे पुलिस द्वारा सूरत – गुजरात से बरामद किया गया, उपस्थित पायी गयी । सुश्री अनीता वर्मा, काउन्सलर वन स्टॉप सेण्टर द्वारा पीड़िता की काउन्सिलिंग की जा रही है। निरीक्षण के समय उपस्थित सेण्टर मैनेजर सुश्री रामदेवी साहू, काउन्सलर सुश्री अनीता वर्मा व केश वर्कर सुश्री वैशाली द्वारा बताया गया कि उन्हे व अन्य संविदाकर्मियों को पिछले एक वर्ष से अभी तक वेतन नही दिया गया है। सेण्टर में स्थापित पुलिस चौकी में महिला कान्सटेबल उपस्थित थी। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा द्वारा सेण्टर में आगन्तुक रजिस्टर, काउन्सलिंग से सम्बन्धित पत्रावलियों का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के समय श्री राशिद अहमद, डी.ई.ओ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उपस्थित रहे ।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

समाज का प्रत्येक नागरिक जागरूक होकर समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए आगे आए गुलाब चंद्र कुशवाहा समाज सुधारक

zeestarnews

बगेहटा सेक्टर के आलमपुर में हुई जनचौपाल

zeestarnews

Leave a Comment