Zee Star News
Breaking News
Breaking News

पीएमजेएसवाई से निर्माणाधीन सड़क में ठेकेदार व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा मानक के सही निर्माण न कराने व भ्रटाचार मैं संलिप्त अधिकारी व ठेकेदारों खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई

सेवा में

श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार

विषय – कानाखेडा;नरौली; चंदवारा से सबाहदा तक पीएमजेएसवाई से निर्माणाधीन सड़क में ठेकेदार व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा मानक के सही निर्माण न कराने व भ्रटाचार करने के सम्बन्ध में !

महोदय विनम्रता के साथ आपको अवगत कराना है कि पीएमजेएसवाई द्वारा कार्यदाई संस्था R.e.s. के द्वारा कानाखेड़ा; नरौली;चंदवारा से सबहदा संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है!

इस रोड में ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से मानक के बिल्कुल विपरीत व गुणवत्ताविहीन सामग्री का उपयोग करते हुए रोड का निर्माण कराया जा रहा है ! ये रोड लगभग पंद्रह गांवों को जोड़ती है !

इस विषय मै जब हमने अधिशासी अभियंता (R.E.S.) से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि मुझे इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं है

मेरे पास बहुत ज्यादा काम है; मेरे पास पांच जिलों का चार्ज है!

आप विभाग में जाकर संपर्क करिए मुझे कोई जानकारी नहीं है !

विभाग में जाने पर कोई भी सम्बन्धित अधिकारी कुछ भी बोलने व बताने को तैयार नहीं है ! व फोन करने पर फोन नहीं रिसीव किया जाता !

अतः श्रीमान जी आपसे विनम्र निवेदन है कि इस रोडकी जांच शासन स्तर की ऑडिट टीम से जांच कराकर मानक के अनुसार सड़क निर्माण कराने की कृपा करें ! ताकि क्षेत्र वासियों को इसका सही लाभ मिल सके !

व दोषी सम्बन्धित अधिकारी व ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए !

 निवेदक

पुष्पेन्द्र सिंह चुनाले (चंदवारा)

रामू द्विवेदी (इछावर)

अमर निषाद (सबहादा)

बारीक भाई (साबहादा)

अन्नू सिंह

अजित सिंह

भोला सिंह मड़ौली

सिद्धू सिंह; शिवधनी प्रजापति: चंदवारा महेश यादव; पदम यादव; आदि

प्रतिलिपि

01 – उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य जी उत्तर प्रदेश सरकार

02- प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ

03- आयुक्त महोदय चित्रकूट धाम मंडल बांदा

04– जिलाधिकारी महोदया बांदा

Related posts

10 जनवरी को मनाया जाएगा फाइलेरिया दिवस दीपा रंजन ने सभी जिला वासियों से बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेने की अपील की

zeestarnews

किया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन ज्यादा से ज्यादा जनता को अवगत कराएं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

zeestarnews

शिक्षकों ने मनाया ब्लैक डे

zeestarnews

Leave a Comment