Zee Star News
Breaking News
Breaking News

जनता दल यूनाइटेड का कार्यकर्ता सम्मेलन में आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश

 

जनता दल यूनाइटेड का कार्यकर्ता सम्मेलन में आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश।

 

1 संगठन सदस्यता अभियान से ही मजबूत होगा सांसद सुनील वर्मा।

 

2 असंवैधानिक कार्य में बांदा पुलिस प्रशासन अव्वल शालिनी सिंह।

 

3 जनपद बांदा उद्योग विहीन बंद उद्योग चालू हो प्रमोद आजाद।

 

4 केंद्र सरकार की देन वर्तमान महंगाई बेरोजगारी राकेश पटेल।

 

5 संगठन को मजबूत करना जेडीयू की प्राथमिकता अनूप पटेल।

 

6 उत्तर प्रदेश सरकार के संविधान विरोधी फैसले राजेश आजाद।

 

7 नीतीश कुमार जी की सोच सर्व धर्म समाज के हित में सुनील वर्मा सांसद।

 

8 जनप्रतिनिधि का विरोध संवैधानिक मुकदमा या जेल अनिल तिवारी।

 

9 जनपद बांदा में पुलिस की गुंडई के बहुत मामले शालिनी पटेल।

 

स्क्रिप्ट।

 

आज दिवस को जनता दल यूनाइटेड का कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन को मुख्यालय बांदा में किया गया है। जिसमें संगठन की रचनात्मक समीक्षा,सदस्यता अभियान से पार्टी को मजबूत करने पर बल देते हुए,वर्तमान योगी सरकार के प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाया गया। साथ ही आगामी संसदीय चुनाव में जनता दल यूनाइटेड पार्टी की अहम सहभागिता होगी। उत्तर प्रदेश में नीतीश कुमार जी के विचारों से जोड़कर पार्टी को दिल्ली तक पूर्ण रूप से स्थापित करने पर बल दिया गया है।

 

आपको जानकारी दे दें कि आज जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों पर जनपद बांदा में उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल के आह्वान पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आगाज किया गया। जिसमें समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार अनिल तिवारी को कार्यक्रम का अध्यक्ष घोषित किया गया। साथ ही जनपद बांदा का जिला अध्यक्ष बनाने की भी घोषणा की गई। सभी अतिथि गण के साथ पार्टी सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर हर्ष ध्वनि से स्वागत किया। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार के के दीक्षित ने पुलिस प्रशासन के द्वारा बांदा के पत्रकारों पर किए गए उत्पीड़न का ज्ञापन सौंपा,सांसद सुनील वर्मा जी से सांसद भवन में प्रश्न उठाने की बात भी कहीं गई।

जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश महिला मंच के प्रदेश अध्यक्ष शालिनी पटेल ने प्रदेश की योगी सरकार की असंवैधानिक पुलिस व्यवस्था पर,जनपद बांदा के पुलिस अधिकारियों को सुधार करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही बौद्ध भिक्षु भंते जी ने आगामी संसदीय चुनाव में शालिनी पटेल को सांसद बनाने की भी जन समुदाय से अपील की।

अंतत: सभी प्रदेश स्तरीय जनता दल यूनाइटेड के आगंतुक अतिथि पदाधिकारियों में मुख्य अतिथि माननीय सांसद सुनील वर्मा जी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पाठक जी विशिष्ट अतिथि अनूप सिंह पटेल नारायण सिंह पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन महासचिव हरि शंकर पटेल इत्यादि सभी अतिथियों का अभिवादन कर तथा उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त कर आज की अध्यक्षता कर रहे अनिल तिवारी जी ने कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

Related posts

सड़क सुरक्षा नियमों की सरेआम धज्जियाँ उड़ा रहा प्राइवेट विद्यालय प्रबंधक–* [स्कूली गाड़ियों में ठूंस ठूंस कर बैठाया जा रहा बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की खुलेआम उड़ रहीं धज्जियां खबर चलाने पर पत्रकार पर दर्ज करा रहा फर्जी मुकदमा

zeestarnews

सीएमओ बांदा के निर्देश पर एकता नर्सिंग होम बबेरू पर हुई कार्रवाई अस्पताल को किया गया सीज परंतु अभी भी पालीवाल नर्सिंग होम पर  कार्यवाही बाकी

zeestarnews

आतंकी संगठन अलकायदा ने अपनी पत्रिका में भारत के खिलाफ जहर उगला

zeestarnews

Leave a Comment