Zee Star News
Breaking News
अन्य

अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री उमाकान्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जन शिकायतों के निस्तारण को गुणवत्ता एवं समयबद्धता से कराये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई

बांदा, 24 फरवरी, 2023-
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री उमाकान्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जन शिकायतों के निस्तारण को गुणवत्ता एवं समयबद्धता से कराये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने शासन क प्राथमिकता के अनुसार जन शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में आई0जी0आर0एस0/मुख्यमंत्री हेल्प लाइन/ मुख्यमंत्री सन्दर्भ/जिलाधिकारी सन्दर्भ तथा सम्पूर्ण समाधान दिवस व पी0जी0पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों को दिये।
उन्होंने निर्देशित किया कि आई0जी0आर0एस0/मुख्यमंत्री हेल्प लाइन/ मुख्यमंत्री सन्दर्भ/जिलाधिकारी सन्दर्भ किसी भी स्थिति में निस्तारण करने से छूटने न पायें और कोई भी जन शिकायत के मामले डिफाल्टर की श्रेणी में न जाने पायें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निस्तारण करते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा जन शिकायतों का निस्तारण करते समय सम्बन्धित शिकायतकर्ता से वार्ता कर प्र्रकरण के निस्तारण की जानकारी देते हुए अवगत भी कराया जाए। बैठक में समस्त उप जिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

Related posts

पुलिस परीक्षा की तैयारी पर जिला अधिकारी बांदा ने पूरी कर ली तैयारी कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा

zeestarnews

सैनिकप्रभारी अधिकारी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास बांदा ने बताया है कि जनपद

zeestarnews

जिला प्रोबेशन अधिकारी बांदा ने बताया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु ‘मिशन शक्ति” विषेष अभियान का संचालन

zeestarnews

Leave a Comment