उप कृषि निदेशक बांदा श्री विजय कुमार ने सभी किसान भाइयों को सूचित करते हुए बताया है कि वर्तमान में गेहूँ फसल को छोड़कर लगभग सभी रबी फसलें कटाई की अवस्था में है, किन्तु वर्तमान में मौसम की प्रतिकूल
उप कृषि निदेशक बांदा श्री विजय कुमार ने सभी किसान भाइयों को सूचित करते हुए बताया है कि वर्तमान में गेहूँ फसल को छोड़कर लगभग सभी रबी फसलें कटाई की अवस्था में है, किन्तु वर्तमान में मौसम की प्रतिकू परिस्थितियों यथा बारिश, ऑधी-तूफान एवं ओलावृष्टि से रबी फसलों में क्षति होना सम्भावित है। ऐसी स्थिति में वह सभी कृषक जो अपनी फसलों का फसल बीमा करायें हैं एवं वर्षा, ऑधी या ओलावृष्टि से फसल के क्षतिग्रस्त होने पर बीमा कम्पनी के टोल फ्री नम्बर 1800-889-6868 पर फसलों में क्षति होने के 72 घण्टे के अन्दर सूचना दें। किसी कारणवश इस नम्बर पर वार्ता न होने की दशा में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इण्डिया लि0 के जनपदीय या तहसील स्तरीय निम्न कर्मियों को उनके सम्मुख अंकित मोबाइल नम्बर पर अवगत करा सकते हैं ।
1-जिला प्रबन्धक, श्री अजीत कुमार शर्मा, मो0नम्बर 9794762323
2-तहसील बॉदा सदर, श्री ब्रजेन्द्र सिंह, मो0नम्बर 8423141082
3-तहसील नरैनी, श्री सुनील कुमार,
मो० नम्बर 7668801354
4-तहसील अतर्रा, श्री भानुप्रताप सिंह,
मो0नम्बर 6386277392
5-तहसील बबेरू, श्री विजय कुमार,
मो0नम्बर 6394854553
6-तहसील पैलानी, श्री प्रदीप तिवारी,
मो0नम्बर 7068721764
कृपया बीमित कृषक फसलों में क्षति होने पर अपनी तहसील के बीमा कम्पनी प्रतिनिधि को भी अवगत
करा सकते हैं, ताकि उनके द्वारा सर्वे किया जा सके ।