Zee Star News
Breaking News
Breaking News

शिक्षकों ने मनाया ब्लैक डे

आज मनाया गया ब्लैक डे

आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में शिक्षक शिक्षिकाओं की ड्यूटी गरिमा विपरीत लगाए जाने के विरोध में जनपद बांदा के लगभग साढ़े चार हजार शिक्षकों ने काले कपड़े पहन कर विद्यालयों में कार्य किया ।बड़ोखर में भुवनेंद्र यादव और राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में महुआ ब्लॉक में केपी सिंह और राजेश तिवारी के नेतृत्व में नरैनी ब्लॉक में प्रजीत सिंह,विनय सिंह और सुनील वर्मा के नेतृत्व में बिसंडा में रमाशंकर यादव ,चंद्रशेखर त्रिपाठी संतोष सविता के नेतृत्व में,कमासिन में आशुतोष गौतम ,अमित विश्वकर्मा के नेतृत्व में,बबेरू में अजय गुप्ता और शिवरतन प्रजापति के नेतृत्व में जसपुरा में राजबीर सिंह ,छोटे बाबू के नेतृत्व में तिंदवारी में रामसुफल कश्यप,हरवंश श्रीवास्तव,इंद्रजीत निषाद के नेतृत्व में,नगर में नारायण दास गुप्ता,दिनेश कुमार के नेतृत्व ब्लैक डे मनाया गया।तथा बाद में पदाधिकारियों द्वारा मुख्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बांदा को ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में दिया गया।ज्ञापन में बताया गया की शिक्षक शासन और प्रशासन के सभी निर्देशों का पालन करता है किंतु शिक्षकों की ड्यूटी मर्यादा विपरीत लगाया जाना उचित नही है जहां एक ओर माननीय उच्च न्यायालय और शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं को शिक्षकों की ड्यूटी गैर शैक्षणिक कार्यों में न लगाई जाए ,उसका पालन भी होना चाहिए।।ज्ञापन के समय भारी संख्या में महिला शिक्षिका उपस्थित रहीं।।।

Related posts

बांदा। धान की कटाई के बाद किसान अब गेहूं बुवाई की तैयारियों में जुटा है। डीएपी न मिलने से किसान परेशान हैं। क्रय केंद्रों में दो-दो बोरी डीएपी के लिए किसान सुबह से शाम तक लाइन लगाए रहते हैं। इसके बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है। प्रशासन के अब तक दावे फेल हैं, डीएपी की किल्लत बरकरार है

zeestarnews

पत्रकार के विरुद्ध जनपद सीईओ की अमर्यादित टिप्पणी से नाराज पत्रकारों ने सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा

zeestarnews

बिसंडा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का किया गया भंडाफोड़

zeestarnews

Leave a Comment